बॉलीवुड फिल्म दिल बचेरा फेम एक्ट्रेस संजना सांघी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हाल ही में उनका एक ऐड आया है। जिस पर अब बवाल मचा हुआ है। हर कोई इस ऐड को देखकर संजना सांघी को ट्रोल कर रहा है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसके खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे है।
दरअसल इसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये ऐड पुरुषों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने जैसे है। अब सोशल मीडिया यूजर इस पर काफी नाराज हैं। वहीं एक्ट्रेस पूजा बेदी भी संजना के विज्ञापन को लेकर आगबबूला हो गई हैं। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है।
एक्ट्रेस पूजा बेदी ने संजना सांघी के इस विज्ञापन को पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने से जोड़ा है। बता दे, संजना के इस नए ऐड में वो अपने को स्टार को जमकर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारती हैं। क्योकि वो संजना से बस ये जानने की कोशिश करता है कि स्ट्रीमिंग ऐप पर किस फिल्म को देखना है। इस पर संजना उसे 8 बार थप्पड़ मारती है और आखिर में वो उसे रोक देता है। फिर वो उसे बताती है कि वो लिस्ट में आठवीं फिल्म देखेंगे।
अब इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए पूजा बेदी ने न सिर्फ इसकी जमकर आलोचना की बल्कि इसके खिलाफ अपना गुस्सा भी जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, बिल्कुल भयावह विज्ञापन देखा ! पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा मंज़ूर नहीं है। क्या होगा अगर एक आदमी इस ऐड में एक महिला को थप्पड़ मार दे, ये विज्ञापन बोर्ड को कभी पास नहीं करना चाहिए था।’


Download Android App
Download iOS App






