प्रेमानंद महाराज की भक्ति में रंगी Poonam Pandey, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Summary :

Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram: पूनम पांडे टीवी और सोशल मीडिया का वो चर्चित नाम हैं जिन्हें अपने अभिनय को लेकर कम पर अपनी बोल्ड इमेज और कंट्रोवर्सी को लेकर ज्यादा जाना जाता है. लेकिन हाल में वो भक्ति के रंग में रंगीं दिखाई दी हैं. पूनम पांडे का ये नया रूप देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए. एक्ट्रेस की वीडियो, फोटो पर नेटिजंस ने हैरान होकर रिएक्शन भी दिए है. तो चलिए देखते हैं कि एक्ट्रेस पर लोगों की क्या राय है. Poonam Pandey Spotted In Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखीं सोशल मीडिया…

Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram: पूनम पांडे टीवी और सोशल मीडिया का वो चर्चित नाम हैं जिन्हें अपने अभिनय को लेकर कम पर अपनी बोल्ड इमेज और कंट्रोवर्सी को लेकर ज्यादा जाना जाता है. लेकिन हाल में वो भक्ति के रंग में रंगीं दिखाई दी हैं.

Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram
Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram (Source: Social Media)

पूनम पांडे का ये नया रूप देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए. एक्ट्रेस की वीडियो, फोटो पर नेटिजंस ने हैरान होकर रिएक्शन भी दिए है. तो चलिए देखते हैं कि एक्ट्रेस पर लोगों की क्या राय है.

Poonam Pandey Spotted In Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखीं

Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram
Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram (Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. जिसमें वो वृंदावन में ई-रिक्शा में बैठी दिखीं है. लेकिन बाद में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी वो प्रवचन सुनती नजर आईं है. आम लोगों के बीच में वो सादगी भरे अंदाज में बैठी थीं, जो कि बेहद ही कम देखने को मिलता है.

Poonam Pandey Vrindavan Video: मंदिर में रोते हुए वीडियो भी सामने आया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक और वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें पूनम पांडे को वृंदावन के मंदिर में देखा गया, वो वहां भगवान के दर्शन करते हुए भावुक दिखीं. वीडियो में उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है, पूनम पांडे के चेहरे पर होली का रंग भी लगा हुआ था. दरअसल, इन दिनों वृंदावन में होली की शुरुआत हो चुकी है. इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि पूनम ने होली के फंक्शन में शामिल होकर वहां होली खेली है.

Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram: सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या-क्या रिएक्शन दिए

Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram
Poonam Pandey At Premanand Maharaj Aashram (Source: Social Media)

कई यूजर्स ने पूनम पांडे में आए इस बदलाव का स्वागत किया. तो वहीं कुछ लोगों ने मजाक भी बनाया, यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन पूनम पांडे को लेकर दिए. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि वह परेशान हैं, इसलिए वृंदावन आई हैं, जबकि कुछ को यह सब ड्रामा ही लग रहा है. लोगों का तो ये भी मानना है कि ये सब करने के लिए पूनम की पीआर टीम ने उनसे कहा है. खैर सच्चाई क्या है ये तो पूनम ही बता पाएंगी.

Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।