Breaking News ! आस्ट्रेलिया के PM एंथोनी अल्बानीज को फोन पर मिली धमकी, देर रात पीएम आवास से निकाला गया बाहर

Summary :

Australian PM Receives Threat : आस्ट्रेलिया से बड़ी खबर आई है जहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज को फोन पर धमकी मिली है। पीएम के सरकारी आवास से देर रात उन्हे बाहर निकाला गया. दरअसल, PM एंथोनई को एक फोन से पीएम आवास में बम लगाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कैनबरा की पुलिस ने यह कार्रवाई की. Australian PM Anthony Albanese Receives Threat : घेरा गया इलाका पुलिस ने धमकी के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया है. जांच की टीम प्रधानमंत्री के आवास पर आगे की कार्रवाई कर रही है. पीएम आवास को बम से उड़ाने की…

Australian PM Receives Threat : आस्ट्रेलिया से बड़ी खबर आई है जहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज को फोन पर धमकी मिली है। पीएम के सरकारी आवास से देर रात उन्हे बाहर निकाला गया. दरअसल, PM एंथोनई को एक फोन से पीएम आवास में बम लगाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कैनबरा की पुलिस ने यह कार्रवाई की.

Australian PM Anthony Albanese Receives Threat : घेरा गया इलाका

Australian PM Receives Threat
Australian PM Receives Threat (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

पुलिस ने धमकी के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया है. जांच की टीम प्रधानमंत्री के आवास पर आगे की कार्रवाई कर रही है. पीएम आवास को बम से उड़ाने की यह धमकी ऐसे वक्त में मिली है, जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का ऑस्ट्रेलिया दौरा होने वाला है.

Australian PM News : क्या था मामला

बता दें, जब पीएम एंथोनी अपने सरकारी आवास ‘The Lodge’ पर थे तब यह धमकी मिली, धमकी में कहा गया कि आवास पर बम प्लांट किया गया है, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते आवास से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने की तलाशी

पुलिस ने शाम करीब 6 बजे उन्हें निवास से हटाया और पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी। रात 9 बजे तलाशी पूरी होने के बाद ही वह दोबारा अपने घर लौट पाए। इस घटना ने राजधानी में अचानक सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया है।

पहले भी मिली Bomb Threat

बता दें यह पहला मामला नहीं है जब पीएम एंथोनी को धमकी मिली हो। मार्च 2025 में अल्बनीज को जान से मारने की धमकी दी गई थी. ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने इस मामले में 36 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था.

धमकी देने वाले शख्स के बारे में पुलिस का कहना था कि वो नशे का सेवन करता था, जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वहीं इस महीने की शुरुआत में भी एक शख्स को संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें – ट्रम्प टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट में धूल चटाने के बाद, अब नील कत्याल 133 अरब डॉलर भी वापस करवाएंगे? आइए जानते हैं कहां आ सकती है अड़चन

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।