Poonam Pandey Controversy : मेरा तन शुद्ध होगा.. मंदोदरी कॉन्ट्रोवर्सी पर Poonam Pandey ने लिया ऐसा संकल्प, वीडियो मैसेज हुआ वायरल

Summary :

Poonam Pandey Controversy: दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला के कलाकारों में Poonam Pandey को शामिल करने का विरोध हो रहा है। हालांकि, कमेटी विरोध को दरकिनार करते हुए अपने फैसले पर अड़ी है। इस बीच कमेटी ने पूनम पांडे का एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह मंदोदरी का रोल प्ले कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने क्या संकल्प लिया है। Viral Video में क्या बोलीं Poonam Pandey इस वीडियो क्लिप में पूनम पांडे कहती हैं, “दिल्ली के लाल किला में विश्व प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला में मुझे मंदोदरी की…

Poonam Pandey Controversy: दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला के कलाकारों में Poonam Pandey को शामिल करने का विरोध हो रहा है। हालांकि, कमेटी विरोध को दरकिनार करते हुए अपने फैसले पर अड़ी है। इस बीच कमेटी ने पूनम पांडे का एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह मंदोदरी का रोल प्ले कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने क्या संकल्प लिया है।

Viral Video में क्या बोलीं Poonam Pandey

Poonam Pandey Controversy
Poonam Pandey Controversy

इस वीडियो क्लिप में पूनम पांडे कहती हैं, “दिल्ली के लाल किला में विश्व प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला में मुझे मंदोदरी की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं, बहुत खुश हूं। मंदोदरी एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है, और वह रावण की पत्नी थीं। मैं इस खूबसूरत किरदार को निभाने के लिए उत्सुक हूं।”

Poonam Pandey का संकल्प

Poonam Pandey Controversy
Poonam Pandey Controversy

इस रोल के लिए उन्होंने एक संकल्प भी लिया है। इसके बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “नवरात्रि है। मैंने यह भी तय किया है कि मैं नौ दिनों तक उपवास रखूंगी ताकि मेरा तन और मन अधिक शुद्ध रहे और मैं इस खूबसूरत किरदार को बखूबी निभा सकूं। जय श्री राम।”

बता दें कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने रामलीला में पूनम पांडे को लिए जाने पर आपत्ति जताई थी। वहीं, रविवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने भी स्पष्ट कर दिया था कि पूनम पांडे ही मंदोदरी का किरदार निभाएंगी।

VHP ने किया विरोध तो अध्यक्ष ने दिया जवाब

Poonam Pandey Controversy
Poonam Pandey Controversy

अर्जुन कुमार ने कहा था, “स्वाभाविक है कि सभी लोग एक जैसी सोच नहीं रख सकते। कुछ लोग पूनम पांडे के चयन का विरोध कर रहे हैं, जबकि कुछ समर्थन में हैं। हर किसी की अपनी सोच हो सकती है। हमारा मानना है कि भले ही किसी ने अतीत में बोल्ड दृश्य दिए हों, लेकिन जब वह प्रभु राम के इस मर्यादित मंच पर मंदोदरी जैसे पवित्र किरदार में आएंगी, जो रावण को अच्छाई का रास्ता दिखाने की कोशिश करती हैं, तो निश्चित रूप से इससे उनके मन और विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। हमारा मानना है कि पूनम पांडे का यह किरदार उनके जीवन को धार्मिक और मर्यादित दिशा में ले जाएगा।”

लव कुश रामलीला 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस बार रावण का किरदार बॉलीवुड अभिनेता आर्य बब्बर निभा रहे हैं। राम की भूमिका में किंशुक वैद्य, सीता की भूमिका में रिनी आर्य, और परशुराम की भूमिका में भाजपा सांसद मनोज तिवारी दिखाई देंगे।

–आईएएनएस

जेपी/एबीएम

Also Read: Rise and Fall: Aditya Narayan पर भड़के Kiku Sharda, बोले- ‘प्रोफेशन पर मत जाओ’

Arpita Singh