एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे अपने फेक डेथ स्टंट के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जो तरीका अपनाया वह उन्हीं पर भारी पड़ गया है। उन्हें लोगों के गुस्से व आलोचना का काफी सामना करना पड़ा यहां तक की कई लोगों ने उनपर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। लेकिन अब इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भी कंफ्यूज है कि आखिर वह कहना क्या चाहती थी।
क्या लिखा पोस्ट में?
दरअसल, पूनम पाडें ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।’ इसके साथ ही उन्होंने अपना वो पोस्ट डिलीट कर दिया, जिसमें टीम ने उनकी मौत की खबर दी थी।
View this post on Instagram
बता दें, पूनम पांडे की पीआर टीम ने एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर 2 फरवरी को पोस्ट कर जानकारी दी थी की सर्वाइकल कैंसर की वजह से अभिनेत्री की मौत हो गई है। फिर 3 फरवरी की सुबह पूनम पांडे खुद सामने आईं। इंस्टाग्राम पर लाइव किया और बताया कि वो ज़िंदा हैं और ये सारा स्टंट सर्विकल कैंसर पर जागरूकता फैलाने के लिए किया था।
डिलीट किए सारे अवेयरनेस पोस्ट
पूनम पांडे ने इस फेक डेथ स्टंट के बाद उन्होंने सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम से जुड़े काफी पोस्ट किए थे। हालांकि एक्ट्रेस ने अब ये सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। सर्वाइकल कैंसर से जुड़ा एक भी पोस्ट या वीडियो अब उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है। वहीं पूनम ने सारे पोस्ट डिलीट करने के बाद अब एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।’
View this post on Instagram
यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया
वहीं, एक्ट्रेस की ये पोस्ट सामने आते ही लोगों ने भी कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘हम कोई फेक न्यूज नहीं सुनना चाहते हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘अब बोलेगी मैं सच में मर चुकी हूं।’
बता दें, पूनम पांडे के सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के इस कैंपेन में साथ देने वाली PR एजेंसी Schbang ने माफीनामा जारी किया है। एजेंसी Schbang को अपनी गलती का अहसास हुआ जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर माफी मांगी है।


Download Android App
Download iOS App




