हॉलीवुड की सुपरस्टार मैडोना अपने म्यूजिक और हॉट फोटोज के कारण चर्चा में
रहती है। अब अपनी सिंगिग और सेक्सी लुक से दुनिया भर में फैंस को दीवाना बनाने
वाली मैडोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर
अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं लेकिन अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है।
दरअसल, मैडोना को इंस्टाग्राम को
बड़ा झटका लगा है क्योंकि उन्हें इंस्टाग्राम लाइव जाने से बैन कर दिया है। मैडोना
को बैन करने के पीछे फेसबुक के स्वामित्व
वाले फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप ने कम्यूनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन का हवाला दिया
है।
बता दें कि मैडोना ने जब इंस्टाग्राम पर अपना लाइव करने की कोशिश की तब उन्हें
पता चला कि उन्हें इस ऐप पर ऐसा करने से बैन कर दिया गया है। इस बात पर मैडोना ने
खुद हैरानी जताते हुए कहा, ‘ताज्जुब है,
मैंने कभी अपनी जिंदगी में इतने कपड़े नहीं
पहने जितने उस समय पहने हुए थे।’
खबरों के मुताबिक, इंस्टाग्राम ने
ऐसा इसलिए किया है क्योंकि मडोना लगातार फोटो शेयरिंग ऐप पर अपनी न्यूड तस्वीरें
शेयर कर रही थीं। वहीं बैन को लेकर मैडोना को दिए गए नोटिफिकेशन में लिखा है कि ‘हम इंस्टाग्राम को एक प्रेरणा और अभिव्यक्ति के
लिए एक प्रमाणिक और सुरक्षिए स्थान बनाए रखना चाहते हैं। केवल अपने खुद के फोटो और
वीडियो पोस्ट करें और हमेशा कानून का पालन करें। इंस्टाग्राम पर सभी का सम्मान करें,
लोगों को स्पैम न भेजें या नग्न फोटो वीडियो न
डालें।‘
गौर करने वाली बात यह है कि मैडोना इससे पहले कई बार अपनी सेमी न्यूड, टॉपलेस और अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी
हैं। इतना ही नहीं पिछले साल नवंबर में सुपरस्टार ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी
जिसमें बिना कपड़ों के उनके ब्रेस्ट्स साथ ही निपल भी साफ नजर आ रहे थे। हालांकि
उन तस्वीरों को इंस्टाग्राम ने डिलीट कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App







