अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना कुछ दिनों से इंडिया में भी छाई हुई है। पहले वो इंडिया में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी राय रखने को लेकर सुर्खियों में रही। वही अब एक बार फिर वो चर्चाओं में आ गई है। अब रिहाना ने अपनी बोल्डनेस के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

रिहाना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने एक अलग- सी फोटो शेयर कर सुर्खियां बटोर ली हैं। अब रिहाना ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में रिहाना के कॉन्फिडेंस भरे अंदाज और खूबसूरत टैटूज ने चार चांद लगा दिए हैं। दरअसल, रिहाना ने लॉन्जरी ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में वो टॉपलेस हैं। साथ ही उन्होंने कई एक्सेसरीज भी कैरी की हुई हैं। वही, उन्होंने गले में भगवान गणेश का पेंडेंट भी पहना है, जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के भी निशाने पर आ गई हैं।

सोशल मीडिया पर उनके फैशन सेंस को क्रिटिसाइज किया जा रहा है। रिहाना की इस तस्वीर पर उन्हें ताबड़तोड़ रिएक्शन मिल रहे हैं। हर कोई उनके कॉन्फिडेंस की दाद देता हुआ दिखाई दे रहा है। वही दूसरी ओर भगवान गणेश का पेंडेंट पहनने के लिए कुछ लोग उन्हें ज़बरसत ट्रोल भी कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा है- ये गलत है। इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लोग हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हैं। सॉरी RiRi, तुमने ठीक नहीं किया। एक ने लिखा- डूड मैं मुस्लिम हूं फिर भी मुझे लगता है इस तरह की चीज ठीक नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



