बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा कई दिनों से सुर्खियों में है। इस फिल्म के पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुए थे। पहले तापसी पन्नू का लुक रिवील किया गया और उसके बाद फिर ताहिर का। अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक्टर ताहिर राज भसीन के साथ नजर आ रही हैं।
ये एक काफी रोमांटिक तस्वीर है जिसमें ताहिर तापसी की गोद में सिर रखकर बैठे हुए हैं और तापसी ने ताहिर के सिर पर अपना सिर रखा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। तापसी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- सत्य के लिए, ये पहली नजर का प्यार था। और मैं…. मैं बहुत भाग चुकी थी। अब बस पांव टिकाना चाहती थी। जिंदगी से मार खाने की हमें आदत हो गई थी। इसलिए हमने एक दूसरे को ही अपना पेन किलर बना लिया। चलिए आग और बर्फ की दुनिया में एंटर करते हैं।”

जाहिर है कि तापसी ताहिर की अपकमिंग फिल्म एक ट्रैजिक लव स्टोरी होगी। तापसी ने अपने इस खूबसूरत कैप्शन के साथ ही फिल्म में अपने और ताहिर के किरदार के बारे में बहुत कुछ बता दिया है। ये तस्वीर उन्होंने कुछ ही घंटो पहले शेयर की है। अब ये तस्वीर इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। फिल्म से दोनों के लुक सामने आ गए हैं लेकिन फैंस को अब इसके ट्रेलर का इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



