Prabhas Film Kalki 2 Cast: नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि पार्ट 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। खासकर तब से जब खबर आई कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। इसके बाद से ही फैंस नई लीड एक्ट्रेस को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में एक लोकप्रिय साउथ एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जो दीपिका की जगह फिल्म में एंट्री कर सकती हैं।
Prabhas Film Kalki 2 Cast में 33 साल की इस एक्ट्रेस को माना जा रहा है दीपिका का रिप्लेसमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी का नाम ‘कल्कि 2’ के लिए सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि दीपिका के बाहर होने के बाद मेकर्स ने नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू की थी, और साई पल्लवी को इस रोल के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Kalki 2 Cast: दीपिका और मेकर्स के बीच क्यों हुआ विवाद?

सूत्रों के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने फिल्म के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड रखी थी, जिसे लेकर प्रोडक्शन टीम और एक्ट्रेस के बीच मतभेद हो गए। इसी वजह से उनके फिल्म छोड़ने की चर्चा तेज हो गई थी।
Sai Pallavi latest Movies: इन फिल्मों में भी नजर आएंगी साई पल्लवी

अगर साई पल्लवी ‘कल्कि 2’ का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। इसके अलावा, साई पल्लवी जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिनमें-
1. जुनैद खान के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म
2. रणबीर कपूर की मेगा फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार
3. शामिल बताए जा रहे हैं।
Kalki 2 official Announcement News: फैंस की नजर मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर

फिलहाल, साई पल्लवी की एंट्री को लेकर सिर्फ अनुमान लगाए जा रहे हैं। मेकर्स की तरफ से आधिकारिक ऐलान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो साई पल्लवी का प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।
Read More : Only Fans क्रिएटर Sophie Rain की कमाई जान चौंक जाएंगे आप, करोड़ों की डिग्री पर इन्फ्लुएंसर ने फेरा पानी…


Download Android App
Download iOS App




