साउथ सुपरस्टार प्रभास पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बाहुबली एक्टर का नाम वैसे तो कई अभिनेत्रियों से जुड़ा है मगर बीतें कुछ वक्त से ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि प्रभास फिल्म आदिपुरुष की को-स्टार कृति सेनन के बीच अफेयर चल रहा है। वहीं, अब एक्टर ने कृति संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में प्रभास एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां शो के होस्ट साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण ने बाहुबली फेम एक्टर से पूछा कि आपने कई स्टार्स के साथ काम किया, फिर ये कैसे हुआ कि राम को सीता से ही प्यार हुआ? दरअसल, ओम राउच के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन सीता के रोल में है और राम के किरदार में प्रभास नजर आएंगे।

ऐसे में नंदमुरी बालकृष्ण का इशारा समझते हुए प्रभास ने तुंरत कहा, ‘सर ये पुरानी खबर है। मैडम पहले ही इस पर जवाब दे चुकी हैं।’ वैसे बता दें कि इन खबरों ने तब से तूल पकड़ा है जब फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने मजाक में प्रभास और कृति की डेटिंग की खबरों को हिंट दिया था। जिसके बाद से खबरें आग की तरह फैलने लगी थी।

जब ये अफवाह तेजी से बढ़ने लगी तो कृति सेनन को खुद सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इस पर सफाई देनी पड़ी थी। उस एक्ट्रेस ने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें महज अफवाह हैं। बता दें कि कृति सेनन और प्रभास पहली फिल्म आदिपुरुष में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल जून 2023 में थियेटर में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



