शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां उनकी मच-अवेटेड फिल्म पठान थियेटर में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ की एक्शन थ्रिलर फिल्म फाइटर की शूटिंग भी शुरु हो गई हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सिद्धार्थ ने पठान और फाइटर के बाद अपनी अगली एक्शन फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है।

पठान और फाइटर के बाद इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अब अपनी अगली एक्शन फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बाद अब सिद्धार्थ ने अपनी अगली फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार से हाथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद अपनी अगली एक्शन फिल्म के लिए बाहुबली एक्टर प्रभास को अप्रोच किया है।

इसी बीच हाल ही में प्रभास और सिद्धार्थ आनंद की मीटिंग की खबरें भी सामने आई थीं। कहा जा रहा है कि साहो एक्टर ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए हामी भर दी है और ये उनके फिल्मी करियर की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म में प्रभास का जबरदस्त एक्शन अवतार दिखने को मिलने वाला है।

हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर और प्रभास के फिल्म को साइन करने को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर वॉर जैसी शानदार एक्शन फिल्म का निर्देशन करने वाले सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में प्रभास की एंट्री की खबर ने ही फैंस को काफी खुश कर दिया है और अब बस फैंस इस खबर पर मेकर्स और एक्टर दोनों की तरफ से मुहर लगने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और प्रभास की इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स नाम की वहीं कंपनी बना रही है जिसने साउथ स्टार्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा द राइज जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थीं। इस फिल्म की शूटिंग सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म फाइटर की शूटिंग खत्म होने के बाद शुरु करेंगे। वहीं फिलहाल प्रभास भी अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स् में बिजी हैं उनके खत्म होने के बाद वो इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करेंगे।

वैसे बता दें कि प्रभास के फैंस के लिए ये साल काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस साल सुपरस्टार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने आ रही हैं। सबसे पहले प्रभास फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और सैफ अली खान अहम रोल में है। ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा सुपरस्टार की सालार और प्रोजेक्ट के भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



