प्रतीक बब्‍बर निकले इस मामले में ओल्ड फैशनड़, एक्टर ने खुद को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Summary :

प्रतीक बब्‍बर ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने डेटिंग एप्‍स को लेकर भी अपनी राय रखी है।

प्रतीक बब्‍बर बॉलीवुड में वो मुकाम तो हासिल नहीं कर सके जिसकी उनसे उम्मीदे थी। लेकिन एक्टर अपने इंटेस किरदारो के लिए जाने जाते है। साथ ही एक्टर की लव लाइफ पर भी लोगो की नज़रे बनी रही है। लेकिन इन सबके बीच अब एक्टर ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 
एक्टर का मानना है कि वो अपने प्रोजेक्ट्स में कितने भी कूल, मॉडर्न कैरेक्‍टर क्यों न निभाते हो, मगर कुछ मामलों में वह अपनी ऑन-स्‍क्रीन इमेज से बिल्‍कुल हटकर हैं। ऑफ-स्‍क्रीन प्रतीक खुद को रोमांस के मामले में पुराने जमाने की सोच टाइप वाला बताते हैं। 
उन्‍होंने डेटिंग एप्‍स को लेकर भी अपनी राय रखी है। आज की यंग जनरेशन में अगर कोई डेटिंग एप्‍स पर नहीं है तो उसे आउटडेटेड कहा जाता है। प्रतीक भी इनमें ही शामिल हैं। रोमांस को लेकर बात करते हुए प्रतीक ने कहा, ‘मैं बहुत ही ओल्‍ड फैशंड हूं। मैं कभी भी डेटिंग एप्‍स पर नहीं रहा हूं।’
डेटिंग एप्‍स को लेकर प्रतीक ने आगे कहा, ‘मैं जानता हूं कि लोगों से जुड़ने के लिए यह एक शानदार प्‍लेटफॉर्म है। मेरे बहुत से दोस्‍त इन एप्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। मगर मैं किसी एक पर भी नहीं रहा हूं। मैं उस तरह का लड़का हूं जो सभी क्‍लासिक चीजों में यकीन रखता है। मैं लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्‍ट करने और चार्मिंग बने रहने में यकीन करता हूं।’ 
एक्टर कि माने तो वो आज तक किसी डेटिंग ऐप पर नहीं रहे। इस बात पर यकीन करना ज़रा मुश्किल है क्योकि उनकी इमेज हमेशा कूल और मॉडर्न लड़के वाली रही है। 

Desk Team