बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अभी दुबई में हैं और अपनी आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब को चीयर कर रही हैं। दरअसल, इस बार कोरोना वायरस की वजह आईपीएल का आयोजन बिना दर्शकों के दुबई में किया जा रहा है। ऐसे में अपनी टीम के साथ प्रीति जिंटा भी दुबई में ही हैं। आईपीएल से जुड़े लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए काफी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है, पहले सभी खिलाड़ियों को क्वारंटाइन किया गया था और उसके बाद टेस्ट करवाने के बाद ही खेलने का मौका दिया था।
ऐसे में प्रीति जिंटा को यह सब फॉलो करना पड़ा और एक्ट्रेस समय-समय पर कोरोना वायरस का टेस्ट करवा रही हैं ताकि कोई दिक्कत ना हो। प्रीती जिंटा ने एक बार फिर कोरोना टेस्ट करवाया है. ये उनका बीसवां टेस्ट था. उन्होंने कहा कि वह कोरोना जांच करवाते-करवाते वह इसकी एक्सपर्ट बन गई हैं.
अभिनेत्री ने लिखा, “मैं कोरोना टेस्ट क्वीन बन गई हूं. ये मेरा 20वां कोरोना टेस्ट हो रहा है.” अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन देते हुए आगे लिखा, “मुझसे हर कोई पूछता है कि आईपीएल टीम बायो बबल में रहना कैसा होता है. तो बता दूं कि ये 6 दिन के क्वारंटाइन से शुरू होता है, कोविड टेस्ट हर 3 से 4 दिन में और बाहर नहीं जाना, सिर्फ हमारे कमरे, किंग्स एलेवन पंजाब के लिए निर्धारित रेस्टोरेंट, जिम और जाहिर तौर पर कार से स्टेडियम.
ड्राइवर्स, शेफ सभी बायो बबल में ही रहते हैं. इसलिए बाहर से कोई खाना नहीं, लोगों से बातचीत नहीं. अगर आप मेरी तरह फ्री बर्ड हैं, तो ये काफी मुश्किल है लेकिन फिर ये 2020 है. हमें इस बात पर खुश होना चहिए कि महामारी के बीच में आईपीएल आयोजित हुआ.”


Download Android App
Download iOS App






