पिछले साल मां बनी प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। प्रीति और उनके पति जीन गुडइनफ सेरोगेसी के जरिये 18 नवम्बर 2021 को अपने जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स है। जैसा की बीती शनिवार को आईपीएल का दौर शुरू हो गया है। पहला मैच जहां सीएसके और केकेआर के बीच खेला गया तो वहीं इस सीजन का दूर मुकाबला पंजाब किंग्स और बेंगलुरु के बीच खेला गया है। ऐसे में पंजाब की मालकिन भी नए सीजन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

आईपीएल के नए सीजन के शुरू होने के साथ-साथ प्रीति जिंटा भी इसी के साथ बिजी नजर आईं। भले ही एक्ट्रेस हमेशा की तरह अपनी टीम को चीयरअप करने और मैच देखने मैदान पर नहीं पहुंच पाई हो, बावजूद इसके एक्ट्रेस घर बैठ के खास अंदाज में मैच देखने का लुफ्त उठा रही हैं। इस दौरान खास बात यह इस बार केवल प्रीति ही नहीं बल्कि उनके दोनों नन्हे मुंहे बेबी भी आईपीएल का जमकर आनंद ले रहे हैं।

27 मार्च 2022 को आईपीएल के 15 वें सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। जिसे प्रीति जिंटा की टीम ने अपने नाम कर लिया है। वैसे यह मैच इसलिए भी बेहद खास था क्योंकि इस बार एक तो टीम में दो नए खिलाड़ी शामिल हुए और साथ ही टीम मैदान पर एक नए कप्तान के साथ उतरी। वहीं इन सबके अलावा इस साल पंजाब के लिए दो स्पेशल फैंस जो एक्ट्रेस के बच्चे हैं वो भी नजर आये।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें
आईपीएल के नए सीजन मैदान पर शिरकत नहीं कर सकी प्रीति जिंटा ने इस साल घर बैठकर ही अपने दोनों बच्चों के साथ मैच का लुफ्त उठाया। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने दोनों बच्चों जय और जिया के साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर पोस्ट की है इस फोटो में मम्मी के साथ-साथ ये दोनों भी टीवी देखते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने बेटों का चेहरा नहीं दिखाया है।
अपने बच्चों की इन तस्वीरों को शेयर करके एक्ट्रेस ने लिखा- नई टीम, नया कप्तान और नए फैंस। थैंक्यू पंजाब किंग्स इस शानदार मैच के लिए और जिया और जय के पहले आईपीएल मैच को यादगार बनाने के लिए। मैं अपनी मुस्कान को नहीं रोक पा रही हूं।

फिल्मी दुनिया से हैं दूर
प्रीति जिंटा अपनी शादी के बाद से फिल्मों से थोड़ा दूरी बनाकर चल रही हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार भैयाजी सुपरहिट में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके अलावा अरशद वारसी, अमीषा पटेल और सनी देओल लेट रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास जादू नहीं चला पाई थी। वहीं इसके बाद से एक्ट्रेस ने अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



