बॉलीवुड इंडस्ट्री की बबली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पिछले काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर है।
प्रीति ने बॉलीवुड को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। बेशक एक्ट्रेस फिल्मों से दूर
हो गई हो लेकिन अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए हमेशा जुड़ी रहती हैं। अपनी
जिदंगी से जुड़ी हर बात वो अपने फैंस के साथ शेयर करती है। वैसे अभिनेत्री इन
दिनों अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया के साथ मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं, अक्सर ही
वो अपने बच्चों के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करती रहती हैं।
प्रीति ने नवंबर में सरोगेसी के जरिए अपने बच्चों का स्वागत किया। लेकिन जब
प्रीति दोनों बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर कर रही थीं तो उन्हें बहुत परेशानी
हुई। लंबा सफर था और प्रीति जिंटा को दोनों बच्चों को संभालने में दिक्कत हो रही
थी। ऐसे वक्त में ऋतिक रोशन ने ऐक्ट्रेस की मदद की।
दरअसल जिस फ्लाइट में प्रीति जिंटा थीं, उसी में ऋतिक रोशन भी थे।
ऋतिक ने जब प्रीति जिंटा
की परेशानी देखी तो वह
अपनी दोस्त की मदद को आगे आए। ऋतिक ने पूरे सफर के दौरान प्रीति के जुड़वां बच्चों
को संभालने में हेल्प की।
बता दें कि ऋतिक और प्रीति एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं। अभिनेता कोई मिल
गया, लक्ष्य और मिशन कश्मीर जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए थे। एक्ट्रेस
ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक के साथ सेल्फी पोस्ट की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने
लिखा, ‘आपकी जिंदगी में बहुत से लोग आएंगे और जाएंगे, लेकिन सच्चे दोस्त ही आपके दिल में अपने निशान छोड़ते हैं।’
एक्टर की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे लिखा- ‘ऋतिक तुमने जिस
तरह फ्लाइट में लंबे सफर के दौरान जय और जिया को संभालने में मेरी मदद की, उसके लिए बहुत-बहुत थैंक यू। अब मुझे पता चला कि क्यों तुम इतने अमेजिंग और
सोच-विचार कर चलने वाले पिता हो। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। बच्चों की
तरह हैंगआउट करने से लेकर खुद बच्चों के पैरंट्स बनने तक, हम दोनों कितनी दूर तक आ गए और साथ बढ़े हैं।’
बता दें कि ऋतिक खुद दो बेटों के पिता हैं अक्सर उन्हें अपने बच्चों के साथ
घूमते स्पॉट किया जाता है।एक्टर ने सुजैन खान से 2000 में शादी की थी। लेकिन 2014 में उन्होंने तलाक ले
लिया। तलाक के बाद जहां ऋतिक और सुजैन लाइफ में आगे बढ़ गए हैं, वहीं दोनों बेटों-रेहान और रिदान की ऋतिको-सुजैन मिलकर परवरिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App







