बीते साल कंगना रनौत ने करण जौहर पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई थी और दोनो के बीच तनाव हो गया था। लेकिन अब नये साल में करण जौहर सारे विवादों को भूलकर कंगना का तहे दिल से स्वागत करने को तैयार हैं।
करण जल्द ही स्टार प्लस के शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स में आने वाले हैं। जिसमें वह कंगना रनौत को बतौर गेस्ट बुलाना चाहते हैं। करण कहते हैं कि अगर वह आती हैं तो वह उनका दिल से स्वागत करेंगे। इस शो में करण रोहित शेट्टी के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। उनका यह शो 13 जनवरी से टेलिकास्ट किया जाएगा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



