बालीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर को लगता है कि वो जेल में हैं। क्योंकि उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह कैदी के कपड़े में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई और सफेद है। फिलहाल आप उनकी इस तस्वीर के बारे में कुछ और सोचें उससे पहले हम आपको बता दें कि उनकी यह तस्वीर रेस-3 के सेट से वायरल हुई है,
जिसके बाद से ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस बार अभिनेता फिल्म में कैदी की भूमिका में होंगे, जबकि इसके पहले रेस-2 में वह प्राइवेट डिटेक्टिव रॉबर्ड डी कॉस्टा यानी आर डी की भूमिका में नजर आ चुके हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हुई है। तब से अब तक अनिल कपूर की दो बार तस्वीर सामने आ चुकी है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



