Priyanka Chahar Choudhary और Ankit Gupta का हुआ रीयूनियन, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Summary :

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 के बाद से काफी फेमस हो गई हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा देखने को मिला है। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में चंडीगढ़ पहुंची हैं इसी शहर में उनके अच्छे दोस्त कहे जाने वाले अंकित गु्प्ता ‘जुनूनियत’ के लिए शूटिंग कर रहे हैं। बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उन्होंने अपनी दोस्त से मुलाकात की।

बिग बॉस 16 में अपने गेम से सबका दिल जीतने वाली प्रियंका चाहर चौधरी आज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। प्रियंका लगातार बिग बॉस खत्म होने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अदाकारा मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचीं। यहां ढोल नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर प्रियंका का जमकर स्वागत हुआ। 
इसी शहर में उनके सबसे अच्छे दोस्त और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता अपने नए सीरियल ‘जुनूनियत’ की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में प्रियंका ने अपने खास दोस्त से भी मुलाकात की। प्रियंका और अंकित का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें अंकित और प्रियंका को एक-दूसरे के गले मिलते और साथ में केक कटिंग करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि प्रियंका और अंकित पूरे 13 दिन बाद एक-दूसरे से मिले हैं। ऐसे में फैंस अपने चहेते स्टार्स का मिलन देख इमोशनल हो गए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स अंकित और प्रियंका की इस क्यूट वीडियो पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘इसका हम कब से वेट कर रहे थे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दोनों हमेशा ऐसे ही साथ रहें, किसी की नजर ना लगे।’ इसी तरह बाकि फैंस भी अंकित और प्रियंका पर प्यार लुटाते नजर आए।

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता की जोड़ी फैंस को कलर्स के शो उड़ारिया से भी काफी पसंद है। ये शो काफी पॉपुलर भी हुआ था और इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। वैसे इन दिनों अंकित गुप्ता टीवी सीरियल ‘जुनूनियत’ में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ एक्टर गौतम विग भी अहम रोल में हैं।
वहीं, प्रियंका चौधरी को लेकर कहा जा रहा है कि बिग बॉस के बाद उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। इसी के साथ खबरें है कि जल्द ही प्रियंका सलमान खान के साथ एक फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका के शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी में भी खास रोल अदा करने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अभी इस तरह की खबरों पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Desk Team