क्यों Khatron Ke Khiladi 13 को Priyanka Chahar Choudhary ने मारी लात? अब एक्ट्रेस ने खोला राज

Summary :

‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी क्यों रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। रोहित शेट्टी के शो को मना करने की पीछे की वजह का एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है।

रवि दुब-सरगुन मेहता के सीरियल ‘उड़ारियां’ फेम टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका को सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में जाने का मौका मिला और बिग बॉस ने प्रियंका की किस्मत ही पलट दी। भले ही एक्ट्रेस ने शो नहीं जीता लेकिन इस शो के दौरान एक्ट्रेस करोड़ों दिलों की धड़कन जरूर बन गईं। 
प्रियंका चाहर चौधरी पिछले कुछ दिनों से अपनी अगले प्रोजेक्ट को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बीतें दिनों ऐसी खबरें सामने आई थी कि प्रियंका चाहर ‘बिग बॉस 16’ के बाद रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में स्टंट करती हुई नजर आएंगी। हालांकि, एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्रियंका ने किसी कारण से शो को मना कर दिया है। अब खुद प्रियंका ने KKK 13 में न जाने की वजह का खुलासा किया है।
हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू  में रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में ना जाने के बारे में प्रियंका चाहर चौधरी ने खुलकर बात की। इस दौरान जब उनसे शो में ना जाने की वजह को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, “देखिए कुछ पता नहीं है। मैंने अभी एक रियलिटी शो किया है, इसलिए मैं अभी कुछ नहीं कह सकती हूं। आखिर में मैं एक्टिंग करना चाहती हूं। मैं एक्टिंग को मिस करती हूं। मेरा काम एक्टिंग है इसलिए मैं उस बारे में ज्यादा फोकस करने के बारे में सोच रही हूं।”
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो इस तरह का काम आगे करना चाहती है तो इस सवाल के जवाब में प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि “मैं बस बेस्ट चीज का इंतजार कर रही हूं। मुझे इंतजार करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है, कौन किसी अच्छे प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाहता है। कुछ पाने के लिए अगर थोड़ा सा वक्त लगता है तो यह ठीक है, लेकिन मैं बस बेस्ट चाहती हूं।”
इसी के साथ प्रियंका ने कहा कि अभी ओटीटी और मूवीज में काम करना चाहती हैं। बता दें कि बिग बॉस 16 के बाद ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी में प्रियंका अहम रोल में नजर आने वाली है। इसके अलावा इस खबर ने भी खुब लाइमलाइट बटोरी थी कि सलमान खान अपनी अगली फिल्म में प्रियंका चाहर चौधरी को कास्ट करने वाले हैं। इन खबरों को बाद में एक्ट्रेस ने सिर्फ अफवाह बताया था।

Desk Team