सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को अपना विनर मिल गया है। बिग बॉस 16 की ट्रॉफी रैपर एमसी स्टैन के हाथ लगी है। मगर इस सीजन की सबसे पॉपुलर और बोल्ड कंटेस्टेंट रहीं प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस से घर-घर में मशहूर हो गई हैं। शो की टॉप 3 कंटेस्टेंट में शामिल रही प्रियंका की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।

वहीं, फिनाले तक दर्शकों को प्रियंका चाहर चौधरी के ही जीतने की उम्मीद थी। भले ही उड़ारिया फेम अदाकारा ने बिग बॉस ना जीता हो लेकिन उन्होंने अपने गेम से लोगों का दिल जरुर जीत लिया है। इस शो के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी ऐसी कंटेस्टेंट रही जिसने अपनी एक छोटी बात के लिए जमकर सुर्खियां बटोरी।

बिग बॉस के फिनाले से पहले से ही सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही थी कि प्रियंका के हाथ शाहरुख खान और सलमान खान के बैनर की दो बड़ी फिल्में लग गई हैं। सलमान और शाहरुख की फिल्मों के ऑफर को लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी का रिएक्शन सामने आया है। जिस वजह से अदाकारा एक फिर चर्चा का विषय बन गई हैं।

दरअसल, जब प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस के घर के अंदर थी। तभी ये खबरें आ रही थी कि वो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ और सलमान खान के होम प्रोडक्शन की किसी फिल्म में नजर आएंगी। हाल में दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “मुझे शाहरुख खान सर की फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मैं अभी बाहर आई हूं और मुझे बोलने का मौका नहीं मिला है।”

उन्होंने आगे सलमान खान संग फिल्म करने को लेकर बताया कि “सलमान सर ने मुझे शो के बाद उनसे मिलने के लिए कहा था वो मैं जानती हूं लेकिन अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं है। शाहरुख और सलमान सर दोनों ही मेरे लिए भगवान की तरह हैं फिलहाल मुझे ऑफर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

वहीं, एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उन्हें शो के दौरान बिग बॉस हाउस की दीपिका पादुकोण का टैग मिला था। इस पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरे लिए दीपिका पादुकोण कहलाना बहुत बड़ी बात है। वो बहुत खूबसूरत हैं और जबरदस्त हैं, लेकिन सच में उन सभी को धन्यवाद जो मुझे पसंद करते हैं।”

प्रियंका को कलर्स के सीरियल उड़ारियां से काफी फेम मिला है और ऐसे में जब उनसे आगे टीवी सीरियल में काम करने को लेकर उनकी राय पूछी गई तो अदाकारा ने कहा, “मैं कहना चाहूंगी कि ऐसा नहीं है कि अगर मुझे फिल्मों में ऑफर मिले तो मैं टेलीविजन में काम करना छोड़ दूंगी। मैंने अपने दिमाग में कोई कैटेगरी नहीं बनाई है। मुझे जो भी काम पसंद आएगा। चाहे वह शो हो, फिल्म हो या वेब सीरीज हो। मैं वो करूंगी।”


Download Android App
Download iOS App



