सिद्धार्थ और कियारा की रिसेप्शन पार्टी इस वक़्त टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई है। 12 फरवरी को हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारें अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने पहुंचे थे। इस दौरान कई सेलेब्स अपने कपड़ो की वजह से लाइम लाइट में आएं तो कई नशे में लाडखाने के वजह से सुर्खियों में छा गए। वहीं, इस पार्टी में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी पहुंची थी।

भूमि पेडनेकर ने जो पहना था उसकी वजह से तो उन्होंने सनसनी मचाई ही। साथ ही उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमे एक्ट्रेस की चोरी पकड़ी गई। दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा ने मुंबई के एक 5 स्टार होटल में अपने दोस्तों और बॉलीवुड स्ट्रेस के लिए अपनी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। ऐसे में भूमि पेडनेकर ऐसे तैयार होकर पहुंची कि उन्होंने अपनी बोल्डनेस से हर किसी के छक्के छुड़ा दिए।

एक्ट्रेस के देसी आउटफिट से लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। उन्होंने इस दौरान शिमरी साड़ी पहनी थी और बालों का स्लीक बन बनाया था। भूमि पेडनेकर के इस लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन जब वो पार्टी से रवाना होने लगीं उस दौरान जो कैमरा में कैद हुआ उसकी वजह से वो ज़्यादा सुर्खियों में छाई हुई हैं।

दरअसल, अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस वेन्यू से बाहर निकलती हैं और अपनी कार में जा बैठती हैं। लेकिन उसी वक्त एक मिस्ट्री मैन भूमि के पास आता है और उन्हें किस करता है। हालांकि वहां मौजूद गार्ड इस दौरन कैमरे की तरफ हाथ बढ़ाता है और उनके चेहरे को छुपाने की कोशिश भी करता है। लेकिन मिस्ट्री मैन के साथ एक्ट्रेस का ये कोज़ी मोमेंट अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया यूज़र्स अब इन तस्वीरों और वीडियो पर अपने रिएक्शंस देते हुए नज़र आ रहे हैं। सब ये जानने के लिए उतावले हुए जा रहे हैं कि आखिर वो मिस्ट्री मैन कौन है। कई लोगों ने तो उसे भूमि का ब्वॉयफ्रेंड बताया है। खैर अब ये कौन है जो भूमि के इतने करीब आ गया वो तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा।


Download Android App
Download iOS App



