जेठ की बर्थडे पार्टी में ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने अनोखे फैशन ट्रेंड के लिए सुर्ख़ियों में रहती है और हाल ही में एक बार फिर प्रियंका का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने अनोखे फैशन ट्रेंड के लिए सुर्ख़ियों में रहती है और हाल ही में एक बार फिर प्रियंका का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस प्रियंका के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे है। 

प्रियंका की ये लेटेस्ट तस्वीरें उनके जेठ जो जोनस की बर्थडे पार्टी के फंक्शन के दौरान की है। इस पार्टी में वो अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची थी। प्रियंका की ये ट्रैन्सपरेन्ट ड्रेस सोशल मीडिया पर काफी सुर्ख़ियों में है। 

इस बर्थडे पार्टी के दौरान प्रियंका ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आयी। हाई हील्स और ओपन हेयर उनके लुक को और भी ग्लैमरस – हॉट बना रहे थे। प्रियंका को इस लुक के लिए सोशल मीडिया पर खूब कॉम्प्लिमेंट्स मिल रहे है। 
 
पार्टी में प्रियंका अपने डैशिंग पति निक जोनास का हाथ थामे हुए पहुंची और उनकी एंट्री बेहद शानदार थी। निक जोनास इस दौरान ब्लैक टक्सिडो में नजर आये। इस पार्टी की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।  

प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रही है और दिसंबर 2018 से शादी के बाद तो प्रियंका इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन गयी है।  इनकी शाही शादी की भी काफी चर्चा हुई थी। 

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद जोया अख्तर की फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड किरदारों में नजर आएंगे।

सैफ अली खान ने लंदन में कुछ ऐसे मनाया अपना 49 वां जन्मदिन, करीना दिखी बेहद खुश

Ujjwal Jain