लिफ्ट में रोमांटिक हुए Priyanka Chopra और Nick Jonas, तस्वीरें देख फैंस भी रख लेंगे आँखों पर हाथ!

Summary :

ये कपल अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दिया। कभी लिफ्ट में कभी बालकनी में ये दोनों रोमांस फरमाते दिखे। वहीं, इनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस भी उनसे अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक खुलासे करके लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके अपकमिंग शो ‘सिटाडेल’ का लंदन में प्रीमियर हुआ। इस दौरान की कई तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस खास दिन की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की। 
आपको बता दें, इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा रेड ड्रेस में बेहद हॉट लग रही थीं। वहीं, निक जोनास के साथ उनकी जो फोटोज सामने आई हैं वो वाकई सबके होश उड़ा देंगी। ये कपल अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दिया। कभी लिफ्ट में कभी बालकनी में ये दोनों रोमांस फरमाते दिखे।  
पहली तस्वीर में निक का हाथ प्रियंका की कमर पर हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका-निक के गाल पर उंगली घुमाती दिख रही हैं। ये लव बर्ड्स अपने इस रोमांटिक फोटोशूट में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। वहीं, इनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस भी उनसे अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे। दोनों को यूं कोजी होते देख कपल के फैंस इनसे और भी इम्प्रेस हो गए हैं। 

अब निक जोनस का शेयर किया ये पोस्ट सोशलो मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस इन तस्वीरों को जमकर लिखे करते नज़र आ रहे हैं। वहीं, कमेंट करने वाले भी पीछे नहीं हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप दोनों ही अमेजिंग लग रहे हो।” एक यूज़र ने लिखा, “ऐसा बहुत कम होता है कि आप सेलेब्रिटी जोड़ों को देखते हैं, जो ऐसा लगता है कि वे सच में प्यार में हैं। सभी जोनस ब्रदर्स सच्चा प्यार करते है और मुझे यह पसंद है।” 

एक और फैन ने लिखा, “आप दोनों का प्यार देखकर मुझे बहुत जलन हो रही है।” एक यूजर ने लिखा, ” देखकर अच्छा लगता है कि आप इतने सपोर्टिव है।” अब कुछ इसी तरह से लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Desk Team