बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रह रही हों लेकिन वह भारतीय परंपरा को आज भी वैसे ही निभा रही हैं जैसा कि पहले निभाती आईं हैं। देशभर में आज महाशिवरात्रि कि धूम देखने को मिल रही है। इस दिन देवो के देव महदेव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस खास दिन बाकी सेलेब्स की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अपने घर पर पति निक जोनस के साथ शिवरात्रि पर पूजा करते नजर आई।

मालूम हो माता-पिता का सुख प्राप्त होने के बाद कपल की यह पहली शिवरात्रि है। प्रियंका लॉस एंजलिस में रह रही हैं जहां पर उन्होंने अपने घर पर विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। वो और निक जमीन पर बैठे हुए हैं। उनके साथ पंडित भी हैं। सामने भगवान शिव की बड़ी सी मूर्ति रखी है।

इंडियन आउटफिट में दिखे निक-प्रियंका
पूजा के समय एक्ट्रेस हल्के गुलाबी रंग का दुपट्टा सिर पर ले रखा है जिस पर फ्लोरल प्रिंट किया गया है। वहीं उनके पति निक भी इंडियन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पहना है। तस्वीर के साथ में एक्ट्रेस ने लिखा- महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।‘ आगे उन्होंने लिखा, ‘हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय। वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने अपने आउटफिट को दिखाया है और हाथ से ओके का साइन कर रही हैं।


बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद प्रियंका और निक पिछले महीनों 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। जिसकी जानकारी दोनों ने एक पोस्ट शेयर करके दी थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार हॉलीवुड की फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन’ में नजर आईं थी। जबकि बॉलीवुड में उनकी आने वाली फिल्म फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ है। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी।


Download Android App
Download iOS App



