बॉलीवुड की देसी
गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों
में बनी रहती है। भले ही एक्ट्रेस अब बॉलीवुड गलियारों से दूर हैं लेकिन इसके
बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। प्रियंका की पोस्ट कुछ ही समय में
सोशल मीडिया वर्ल्ड में छा जाती है। हर कोई देसी गर्ल की एक झलक पाने के लिए बेताब
रहता है।
प्रियंका ना केवल अपनी
शानदार एक्टिंग बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी फेमस है। वह अपने लुक का काफी
ख्याल रखती है जिसकी वजह से उनकी हर फोटो फैंस को काफी पसंद आती है। हालांकि इस
बार एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसे देखने के बाद उनके
फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के चेहरे पर खून दिख
रहा है जिसे देखकर उनके चाहने वालों को उनकी फिक्र सताने लगी है।
दरअसल, प्रियंका
चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में
एक्ट्रेस के होंठ के पास खून दिख रहा
है। आंखें लाल और आंसुओं से भरी नजर आ रही
हैं। तस्वीर को पहली बार देखने पर ऐसा लगेगा कि अभिनेत्री का एक्सीडेंट हो गया है।
हालांकि परेशानी की कोई बात नहीं है क्योंकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था?’ कैप्शन से साफ हो गया है कि प्रियंका का कोई
एक्सीडेंट नहीं हुआ है बल्कि यह लेटेस्ट फोटो किसी फिल्म के एक्शन सीन के बाद
क्लिक की गई है। इस तस्वीर को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
एक्ट्रेस की इस लेटेस्ट पोस्ट पर उनके प्रशसकों ने अपनी फ्रिक जताते हुए
तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘एक सेकंड के लिए मुझे लगा तुम्हे चोट लगी है।’ एक दूसरे ने लिखा, ‘ओमजी’ तो अन्य ने लिखा, ‘क्या हुआ? तुम ठीक हो’ को किसी ने पूछा
क्या ‘हुआ।’
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल‘ की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस इससे पहले
भी कई बार शूटिंग से अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस
के वर्क फ्रंट की बात करें वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा‘ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके
अलावा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी लीड रोल में दिखेंगी।


Download Android App
Download iOS App











