बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धमाल मचा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं फिलहाल देसी गर्ल अपने पति निक जोनस संग एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। इस कपल की शादी को 3 साल पूरे हो गए हैं। प्रियंका-निक साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे ऐसे में जब भी ये कपल साथ होता है। तब सिर्फ इनसे यही सवाल किया जाता है की आखिर इनके घर कब नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है? वहीं इन सभी बातों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली प्लानिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

यूं तो इससे पहले भी कई बार प्रियंका और निक की फैमिली शुरू करने पर सवाल उठ चुके हैं। वहीं कपल ने भी कई बार फैमिली प्लानिंग पर अपनी बात रखी है। लेकिन एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर हाल ही में नए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने भविष्य में मां बनने के अपने प्लान के बारे में बात की है।

फ्यूचर प्लानिंग पर प्रियंका ने किया रियेक्ट
बच्चों को लेकर अपनी प्लानिंग पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा-बच्चे, भविष्य के लिए हमारी इच्छा का बहुत बड़ा हिस्सा हैं। भगवान की कृपा से जब जो होता है, तभी होगा। मगर, जब एक्ट्रेस से कहा कि वह और निक जोनास बहुत ही व्यस्त लाइफस्टाइल जीते हैं। इस पर देसी गर्ल कहना हैं- ‘नहीं, हम प्रेक्टिस करने में बहुत व्यस्त नहीं है।
.jpg)
यही नहीं इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया है कि कैसे वह और निक जोनस जब भी ऐसा होता है तो अपनी जिंदगी में बदलाव लाने के लिए तैयार रहते हैं। बता दें, इससे पहले 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपना परिवार आगे बढ़ाने पर बात की थी। तब एक्ट्रेस ने बताया था कि घर खरीदना और बच्चे मेरी टू-डू लिस्ट में हैं। मेरे हिसाब से घर वहीं है, जहां आप खुश हैं। जब तक मेरे अगल-बगल वे लोग हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा के अलावा निक जोनस ने भी बच्चों को लेकर अपनी बात सामने राखी थी और कहा था कि ‘मुझे उम्मीद है कि हमारे भी बच्चे होंगे। खैर, अभी तो फिलहाल ऐसा कुछ नहीं कहा जा सकता कि प्रियंका कब तक गुड न्यूज़ सभी को देती हैं, लेकिन फैंस प्रियंका के मां बनने को लेकर काफी ज्यादा एक्ससिटेड हैं। जिसके लिए अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा ।


Download Android App
Download iOS App



