लव, रिलेशनशिप्स को लेकर अक्सर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से खबरे आती ही रहती है। लोग चाहे लाख छुपा ले लेकिन ऐसी चीज़े मीडिया की नज़रो से बच नहीं सकती। ऐसे में सुजैन खान और अर्सलान गोनी के बीच क्या चल रहा है इस पर भी मीडिया की नज़रे बनी रहती है। बता दे इन दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सुजैन ने कोविड पॉजिटिव होने का मैसेज पोस्ट किया। इस पर अर्सलान के कॉमेंट ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल उन्होंने बाकी लोगों की तरह उनके जल्दी ठीक होने की विश की थी साथ ही किस इमोजी भी बनाया था। सुजैन और अर्सलान पहले भी पार्टी करते साथ देखे जा चुके हैं।

लंबे वक्त से दोनों के रिलेशनशिप पर लगातार गॉसिप हो रही है। अब अर्सलान ने सुजैन के पोस्ट पर अपने कॉमेंट और उनसे रिलेशनशिप पर बात की है। सुजैन के ओमिक्रॉन पॉजिटिव होने वाले पोस्ट पर अर्सलान गोनी ने लिखा, तुम जल्दी ठीक हो जाओगी। साथ में तीन हार्ट इमोजी और किस इमोजी भी बनाया। उनका कॉमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। वही अब मीडिया से बातचीत में अर्सलान ने इस पर जवाब दिया, ‘कोई पॉजिटिव आया है तो मैं उसे और क्या कहता? मैं उन्हें, ईश्वर आपकी रक्षा करे या आप जल्द ठीक हों ही लिखूंगा।’

उनके कॉमेंट के बारे में चल रहे चर्चों पर उन्होंने कहा, ‘जहां तक इसके वायरल होने की बात है और लोग क्या कहते हैं, मैं सारे मैसेजज नहीं पढ़ सकता। मैं ऐसा नहीं करता। कोई जो कहना चाहता है, उसे वो कहने का हक है। लेकिन कोई अगर पॉजिटिव आया है तो मैं उसे कुछ अच्छा ही कहूंगा।’ वही, दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर अर्सलान ने जवाब दिया, ‘मैं हमेशा इन सबसे बचने की कोशिश करता हूं। मुझे आम तौर पर इस बारे में बात करना पसंद नहीं है। कुछ चीजें हैं जो मैं सुनता रहता हूं या दोस्त मुझे भेजते रहते हैं। दो लोग अच्छी और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं बस और कुछ नहीं।’

आपको बता दे, भले ही उन्होंने साफ़ तोर पर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन लोगो को यही लगता है कि दोनों के बीच कुछ तो ज़रूर है। दोनों ने ही अपने इस रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से छिपाए रखा है। वेकेशन पर साथ जाने से लेकर पार्टीज और लंच-डिनर डेट्स तक पर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



