प्रियंका चोपड़ा ने जॉर्डन की क्वीन रानिया से की मुलाकात, बताया प्रेरणास्रोत हैं

Summary :

NULL

बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जॉर्डन की यात्रा कर रही हैं। बुधवार को प्रियंका की जॉर्डन की यात्रा का आखिरी दिन था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी यात्रा के आखिरी दिन जॉर्डन की क्वीन रानिया से मुलाकात की। प्रियंका ने अपनी मुलाकात के बाद कहा कि वह रानी से मिलकर खुद को काफी खुशकिस्मत और सम्मानित महसूस कर रही हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को अपनी और जॉर्डन की रानी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि वह वास्तव में बहुत ‘प्ररेणास्त्रोत’ हैं। प्रियंका ने फोटो के साथ लिखा कि मुझे जॉर्डन की क्वीन रानिया के साथ एक बार फिर मिलने का बहुत सौभाग्य और सम्मान मिला……इस बार अम्मान मेें।

सीरियाई शरणार्थी संकट के दौरान जॉर्डन का समर्थन व सहयोग अद्भुत रहा। इनकी संख्याएं चौंका देने वाली हैं, लेकिन दिन प्रतिदिन अच्छा काम जारी है। क्वीन रानिया वास्तव में प्रेरणास्रोत हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका ने जॉर्डन का दौरा यूनीसेफ की सद्भावाना दूत के तौर पर किया है। प्रियंका ने कहा कि मुलाकात में रानिया ने दुनियाभर के बच्चों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहाराया।

प्रियंका ने कहा, “..क्योंकि हर बच्चा मायने रखता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां से ताल्लुक रखते हैं।”

प्रियंका ने कहा कि वह अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में वह रानिया से फिर से मिलने का उत्सुकता से इंतजार कर रही हैं। वहां पर दोनों ही अपने विचार सबके सामने रखेंगी।

उन्होंने कहा, “अतिथि सत्कार के लिए आपका धन्यवाद। जॉर्डन और यूनीसेफ के काम को समर्थन देने के लिए मैं फिर आऊंगी। सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध के कारण बेघर बच्चों की मदद करने के सिलसिले में प्रियंका जॉर्डन में थीं।

Desk Team