निक-प्रियंका ने इवेंट के दौरान किया लिप लॉक, फिर इस तरह हटाया लिपस्टिक का निशान

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में पति निक जोनास के साथ पहुंची। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स इस बार कैलिफोर्निया शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में हुए।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में पति निक जोनास के साथ पहुंची। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स इस बार कैलिफोर्निया शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में हुए। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका का इस इवेंट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। निक और प्रियंका के बीच में शानदार कैमिस्ट्री इस वीडियो में दिखाई दे रही है और उनका यह वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। 
निक और प्रियंका इस वीडियो में एक दूसरे को लिप्स पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका की लिप्सटिक निक के होंठो पर लग जाती है जिसके बाद अपने हाथों से प्रियंका निक के लिप्स से लिप्सटिक का कलर हटाती दिख रही हैं। प्रियंका और निक का यह अदांज उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। प्रियंका और निक के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की खूबसूरत तस्वीरें इस इवेंट की सामने आई हैं। प्रियंका और निक के फैन्स को उनका गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में यह खूबसूरत अंदाज बहुत ही पसंद आ रहा है। बता दें कि निक और प्रियंका ने रेड कार्पेट पर शानदार अंदाज में पोज देते हुए नजर आए हैं। 

इस इवेंट पर पिंक कलर के गाउन में प्रियंका चोपड़ा बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। अपने इस लुक के साथ प्रियंका ने गले में डायमंड का नेकपीस पहना हुआ था।  
निक जोनास इस इवेंट पर फॉर्मल्स लुक में नजर आए थे जिसमें वह बेहद ही हैंडसम और डैशिंग लग रहे थे। बता दें कि एक दूसरे को इस तरह प्रियंका और निक ने पहली बार किस नहीं किया है। प्रियंका और निक के पीडीए वायरल सोशल मीडिया पर अक्सर होते रहते हैं। 

Desk Team