बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। पिछले लंबे वक्त से प्रियंका भारत भी नहीं आई हैं। ऐसे में बॉलीवुड में प्रियंका के चाहने वाले उनकी हिंदी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम दिखाई दिए थे।

यह फिल्म साल 2019 में अक्टूबर में रिलीज हुई थी और तभी से प्रियंका के फैंस उनकी बॉलीवुड फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब प्रियंका के फैंस के लिए खुशखबरी है दरअसल अभिनेत्री ने बता दिया है कि अब वह कब अगली बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं।

हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर क्यूएनए सेशन रखा था। प्रियंका ने ट्वीट करके अपने फैंस को इस सेशन में इन्वाइअ किया और इसके साथ में लिखा,सेअ पर बे्रक ले रही हूं। कौन जल्दी से सवाल पूछने आ रहा है। इसके बाद प्रियंका के फैंस ने उनसे काफी सवाल भी किए। इसी सेशन में एक फैन ने यह भी पूछा कि प्रियंका की अलगी बॉलीवुड फिल्म कब आएगी इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा,अगले साल।
Next year!!! @Achal_Raj_Singh https://t.co/5OWzRPwkti
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 26, 2021
मालूम हो प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मॉडलिंग के दौर की एक फोटो साझा की जिसमें वो सिर्फ 19 साल की थीं। इस तस्वीर को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था। तस्वीर में प्रियंका बिकिनी टॉप के साथ लो-वेस्ट पैंट्स में नजर आ रही थीं।

काम की बात करें तो प्रियंका की कुछ दिनों पहले फिल्म द वाइट टाइगर रिलीज हुइ थी जिसमें वो राजकुमार राव के साथ दिखाई दी थीं। यही नहीं प्रियंका इस फिल्म की को-प्रड्यूस थी। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म टेक्स्ट फॉर यू होगी। वहीं एक और फिल्म कियानू रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4 में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



