टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हमेशा हमे गोकुल धाम वालो का प्यार और एकता की देखने को मिली है। अक्सर ये लोग एक दूसरे के लिए लड़ते और दुनिया में प्यार बाटते हुए ही दिखाई देते है। वही इस शो में दोस्ती के कांसेप्ट पर भी काफी ज़ोर दिया गया है। शो में सबसे गहरी दोस्ती जेठालाल और तारक मेहता के बीच देखने को मिलती है। लेकिन असल ज़िन्दगी में सच ज़रा अलग है जिसे जानकर आप चौक सकते है।

दरअसल, शो में जेठालाल का कैरक्ट प्ले करने वाले एक्टर यानी दिलीप जोशी और तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा की जबरदस्त दोस्ती देखने को मिलती है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच खटास आ गई है! जहां शो में हमेशा जेठालाल और तारक की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। अगर जेठालाल मुश्किल में होते हैं तो उनके ‘परम मित्र’ तारक मेहता ही ‘फायर ब्रिगेड’ बनकर उन्हें बचाने के लिए आगे आते हैं।

हालांकि, अब ऐसी चर्चा है कि दोनों की दोस्ती सिर्फ शूटिंग के वक्त ही नजर आती है। ऑफस्क्रीन उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत बंद कर दी है। कहा जा रहा है कि जेठालाल और तारक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी बात को लेकर दोनों ऐक्टर्स एक-दूसरे से नाराज हैं। नाराजगी भी ऐसी है कि दोनों सिर्फ शूटिंग के दौरान साथ दिखाई देते हैं और खत्म होते ही अपनी-अपनी वैनिटी वैन में चले जाते हैं।

कहा तो यहां तक जा रहा है कि लड़ाई काफी पुरानी है और किसी को भी इसकी असल वजह मालूम नहीं है। हालांकि, सेट पर दोनों के बीच की अनबन साफ देखी जा सकती है। अब कई फैंस हैरान हैं कि जो जेठालाल और तारक मेहता की दोस्ती शो में देखने को मिलती है, असल में दोनों एक-दूसरे से इतना नाराज कैसे हो सकते हैं। दोनों की ऐक्टिंग देखकर इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

खबरे है कि दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा प्रफेशनल आर्टिस्ट हैं, ऐसे में वे सिर्फ अपने काम से काम रखते हैं। दोनों साथ में शूट करना पसंद नहीं कर रहे हैं लेकिन शो के खातिर करना पड़ रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब तारक मेहता के सेट से अनबन की खबर सामने आई हो। इससे पहले जेठालाल और बबिता जी को लेकर भी ऐसी ही खबरें सामने आई थीं।


Download Android App
Download iOS App



