निक जोनस के साथ अपने रिश्ते पर Priyanka Chopra ने लगाई मोहर,कही ये दिल छू देने वाली बात

Summary :

अब ऐसा लगाने लगा है कि Priyanka Chopra को निक जोनस में ही अपना लाइफ पार्टनर दिखने लगा है। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की सगाई

अब ऐसा लगाने लगा है कि Priyanka Chopra को निक जोनस में ही अपना लाइफ पार्टनर दिखने लगा है। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की सगाई अगस्त में हो सकती है। अभिनेत्री अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने भाई सिद्घार्थ और निक जोनस की तस्वीर को शेयर किया है।

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

दोनों को अब एक साथ कई बार स्पॉट भी किया गया है। लेकिन दोनों अभी तक भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं की है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से पहली बार निक की फोटो शेयर किया है। और इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है मेरेे पंसदीदा आदमी।

लेकिन निक बहुत पहले ही प्रियंका और अपने रिश्ते पर मोहर लगा चुके हैं। बीते शुक्रवार को इंस्टा स्टोरी पर क्वाङ्क्षटको स्टार का वीडियो भी शेयर किया था।

बारिश में एॅन्जाय करते हुए Priyanka Chopra कैमरे की ओर तेजी से आती हुई दिखाई दे रही थी और चेहरे पर बड़ी सी स्माईल भी थी। निक ने वीडियो का कैप्शन लिखा था हर इसके साथ ही हर्ट इमोजी को भी लगाया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक मुंबई में Priyanka Chopra मां से मिलने के लिए आए थे। ख़बरों की माने तो प्रियंका की मां ने कहा, जहां पर निक मौजूद थे हम वहां पर डिनर के लिए गए थे।

https://www.instagram.com/p/BkheH5LnD-0/?utm_source=ig_embed

लेकिन ग्रुप में कई सारे लोग भी थे। कम से कम 10 लोग वहां पर मौजूद थे। इसलिए मुझे उन्हें( निक) को समझने के लिए ठीक से वक्त नहीं मिल सका था। मैं उनसे पहली बार मिली थी। इसलिए कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगी।

https://www.instagram.com/p/BkhTSoRALHA/?utm_source=ig_embed

इस महीने के शुरूआत में Priyanka Chopra भी निक की फैमिली से मिल चुकी हैं दरअसल अभिनेत्री निक के कजिन की शादी में शामिल हुई थी। इस फैमिली फंक्शन में निक और प्रियंका एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर पहुंचे। इस दिनों प्रियंका और निक दोनों एक साथ गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

Desk Team