रणबीर कपूर की फिल्म ‘Sanju’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़ तोड़ कमाई

Summary :

रणबीर कपूर की फिल्म ‘Sanju’ सिनेमाघरों में अब दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ आम जनता भी काफी ज्यादा फिल्म को लेकर उत्साहित थी

रणबीर कपूर की फिल्म ‘Sanju’ सिनेमाघरों में अब दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ आम जनता भी काफी ज्यादा फिल्म को लेकर उत्साहित थी और इतना ही नहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग का भी परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा था।

खबरों की मानें तो फिल्म के एडवांस 52 हजार टिकट्स कुछ ही वक्त मेंं बिक गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘Sanju’ की एडवांस बुकिंग बीते बुधवार से शुरू हो गई थी। खबरों की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही करीब 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

 

अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म आपेनिंग डे पर 30 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है तो वहीं ऐसा भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 35 करोड़ रुपए का भी व्यापार करने में सफल हो सकती है। यदि ऐसा हो जाता है तो फिल्म इस साल की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक होगी।

कलेक्शन के मामले में रणबीर कपूर की ‘संजू’ ने सलमान खान स्टारर ‘रेस-3’, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-2’, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत ‘पद्मावत’ को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, ‘संजू’ के जरिए रणबीर कपूर को उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।

फिल्म ‘संजू ‘ की पहले दिन की कमाई

इस फिल्म ने पहले दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक ‘संजू’ फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। ‘संजू’ फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 32 करोड़ रहा। ‘Sanju’ फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 32 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ‘संजू’ फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हालांकि फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस फिल्म का कलेक्शन 34.75 करोड़ बताया है।

फिल्म ‘Sanju’ का संगीत अच्छा है, और पुराने दौर को भी जिंदा करता है। ‘संजू’ की जान, रणबीर कपूर हैं। ‘संजू’ का बजट लगभग 100 करोड़ रु. बताया जाता है ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी मेहनत करनी होगी, वैसे फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा क्रेज है।

जिस तेजी से फिल्म ‘Sanju’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है उससे तो यही अनुमान लगाया जाता है कि फिल्म सिर्फ 3 दिन में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

Desk Team