बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि हाल ही में निक का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि निक अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ चुके हैं।

इसी बीच निक की हेल्थ के लेकर अब नया अपडेट सामने आ रहा है जो कि ख़ुद सिंगर ने दिया है। साथ ही सिंगर ने ये भी बताया है कि उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ था। द वॉयस के लाइव एपिसोड के दौरान इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए निक ने बताया, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। बाइक से गिरने की वजह से मेरी पसली में फ्रेक्चर हो गया था। इसके अलावा शरीर पर और भी कुछ चोटें आई थीं। अब मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं ठीक हूं, लेकिन अभी शारीरिक रूप से उतना एक्टिव महसूस नहीं कर रहा हूं जितना मैं आमतौर पर रहता हूं’।
बता दें कि टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को चोट लगने के तुरंत बाद ही सिंगर को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गाया था, हालांकि उन्हें अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल गई थी। प्रियंका चोपड़ा अपने कई प्रोजेक्ट की शूटिंग के चलते लंदन में हैं। वे पिछले एक साल से वहीं पर हैं, जबकि निक लॉस एंजेलिस में अपने शो ‘द वॉयस’ पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही निक ने अपना नया एल्बम स्पेसमैन भी लॉन्च किया था, जो काफी चर्चा में रहा था।


Download Android App
Download iOS App



