बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ के तीसरे पार्ट को लेकर एक बार फिर चर्चाए तेज़ हो गयी है। इस फिल्म से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डॉन 3 में कौन होगी शाहरुख खान की हीरोइन ये सवाल सबके मन में उठ रहा है। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूज़र ने अपनी ख्वाहिश जताते हुए डॉन 3 की एक्ट्रेस को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है।

रिपोर्ट्स की माने तो डॉन के नेक्स्ट पार्ट में शाहरुख खान के ऑपोज़िट प्रियंका चोपड़ा नज़र नहीं आने वाली। दरअसल शाहरुख खान की डॉन 3 का फैंस का काफी इंतजार है। फिल्म में शाहरुख जहां, डॉन का किरदार निभाते हैं तो प्रियंका चोपड़ा भी रोमा के अहम किरदार में दिखती हैं। मगर अब प्रियंका की जगह इस फिल्म में मृणाल ठाकुर नज़र आ सकती है।

दरअसल, हुआ ये कि हाल ही में मृणाल ठाकुर ने #askmrunal सेशन रखा था। इस दौरान एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया, ‘डॉन 3 साइन कर लो न मैम, शाहरुख खान सर के साथ में, रोमा के किरदार में।’ इस ट्वीट का जवाब देते हुए मृणाल ने लिखा, ‘ड्रीम।’ वहीं उन्होंने फरहान अख्तर को भी ट्वीट में टैग किया। आपको बता दें कि फरहान अख्तर ही डॉन फ्रैंचाइजी के डायरेक्टर हैं।
Don 3 sign karlo ma’am opposite to SRK sir please as Roma 🥵❤🥰#askmrunal
— 𝐏𝐑𝐈𝐍𝐂𝐄. (@iSRKsPRINCE) August 22, 2022
DREAM @FarOutAkhtar 🙌🏻🙌🏻
— Mrunal Thakur (@mrunal0801) August 22, 2022
ऐसे में, मृणाल ठाकुर के इस रिक्वेस्ट ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं, हालांकि ओफिशियली इस खबर को अभी कंफर्म नहीं किया गया है। एक ओर जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे एक हिंट मान रहे हैं कि मृणाल अब डॉन 3 का हिस्सा है, तो वहीं कई का कहना है कि रोमा का किरदार प्रियंका चोपड़ा से अच्छा कोई नहीं निभा सकता है। वहीं कुछ ने शाहरुख खान और प्रियंका को लेकर कहा है कि अब दोनों साथ में तो आएंगे नहीं, ऐसे में कोई नया चेहरा ही चाहिए होगा और वो मृणाल हो सकती हैं।

आपको बता दे, मृणाल ठाकुर फिलहाल सीता रामम को लेकर खूब वाहवाही लूट रही हैं। वही अब इस सवाल-जवाब के बाद फिल्म डॉन 3 में प्रियंका चोपड़ा की जगह उनके रोल को लेकर खबरों का बाजार गर्म होने लगा है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो मृणाल ठाकुर ने फिल्म सुपर 30 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद मृणाल ठाकुर ने बाटला हाउस, घोस्ट स्टोरी, तूफान, जर्सी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। मृणाल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में पिप्पा, आंख मिचौली, गुमराह और पूजा मेरी जान शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



