प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी इंस्टाग्राम वर्सेस रियलिटी फोटोज, पति निक ने कॉमेंट कर लिखी ये बात

Summary :

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका येलो कलर की धारीदार बिकनी में धूप के चश्मे और हूप इयररिंग्स के साथ नजर आ रही हैं। देसी गर्ल ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, “इंस्टाग्राम बनाम रियलिटी”।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा आज
उस मुकाम पर हैं
, जहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते
हैं। बात चाहे प्रियंका की एक्टिंग की हो
, या उनके स्टाइलिश अंदाज
की लोग उनकी हर अदा के दीवाने हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा प्रियंका अपनी निजी
जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं।

देसी गर्ल अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब
एक्टिव रहती हैं। वह आएं दिन अपनी कोई ना तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती
हैं। जिसकी वजह से वो आए दिन चर्चा में भी बनी रहती है इस बार एक्ट्रेस ने
गर्मियों के मौसम में अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन
फोटोज में प्रियंका येलो कलर की धारीदार बिकनी में धूप के चश्मे और हूप इयररिंग्स
के साथ नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के बाल एक बन में बंधे हुए हैं। वह अपने इस
लुक में काफी स्टनिंग लग रही है।देसी गर्ल ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, “इंस्टाग्राम
बनाम रियलिटी”।

इसी के साथ एक तस्वीर में प्रियंका किसी मॉडल की तरह पूल में पोज दे रही है तो
वहीं दूसरी फोटो में उन्हें हंसते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि एक्ट्रेस की
पिछली पोस्ट में भी उन्हें ब्लैक स्विमसूट में पूल टाइम एन्जॉय करते हुए देखा जा
सकता है। जिसे देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि गर्मियों में अपने आपको कूल
रखने के लिए एक्ट्रेस पूल का सहारा ले रही हैं।

एक्ट्रेस की इन बोल्ड फोटोज पर उनके पति निक जोनस ने कमेंट करते हुए लिखा, “अरे,”
इसके साथ उन्होंने एक
फायर इमोजी भी शेयर किया। तो वहीं निक के कॉमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए
, एक यूजर ने लिखा, “वे दोनों बहुत प्यारे हैं! और वह
मुस्कान!” एक अन्य ने कहा
,
“
रियल्टी इंस्टाग्राम से
बेहतर है।” एक फैन ने यह भी कहा
, ‘जब मैं अपनी रानी को
बेहतरीन जिंदगी जीते हुए देखता हूं तो मुझे खुशी होती है।
’

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार कीनू रीव्स के साथ द मैट्रिक्स
रिसर्सेक्शन्स में नजर आई थीं। वह अब आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड
फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसके अलावा
, उनके पास सिटाडेल, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और एंडिंग थिंग्स भी पाइपलाइन में है।

Desk Team