प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा ने टिड्डियों को पकड़कर खा रहे इस शख्स को लगाई जोरदार फटकार,बोलीं- कोरोना से अभी…

Summary :

जहां एक और पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं अब टिड्डियों के प्रकोप की नई मुसीबत सामने आकर खड़ी हो गई है।

जहां एक और पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं अब टिड्डियों के प्रकोप की नई मुसीबत सामने आकर खड़ी हो गई है। वैसे इस वक्त भारत की फसल पर टिड्डियों का हमला पूरी तरह से जारी है। वहीं सरकार टिड्डी दल के हमलों को रोकने के लिए अपनी तरह से तमाम तरह की कोशिश करने में जुटी हुई है। खैर,इस बीच प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर और अभिनेत्री मीरा टिड्डियां खाने वाले एक शख्स पर भड़की हैं। 
बता दें कि मीरा चोपड़ा ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन हैं। मीरा बॉलीवुड की 1920 लंदन और सेक्शन 375 फिल्मों में दिख चुकी हैं। हाल ही में मीरा चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक शख्स का वीडियो शेयर किया है। वहीं वीडियो को देखने के बाद मीरा इस शख्स पर जमकर भड़क गई हैं।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में आप देख सकते हैं यह  शख्स पहले टिड्डियों को एक थेले में बंद करके रख देता है जिसके बाद वह उसमें से एक जिंदा टिड्डी निकालता है और फिर खाना शुरू कर देता है। वीडियो के कैप्शन चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह फॉरवर्ड वीडियो मिला। क्या यह वीडियो सही है। लोग सच में टिड्डी खा रहे हैं। क्या कोरोना वायरस से उन्होंने अभी तक कोई सबक नहीं सीखा है। हैरान करने वाला है।

अब मीरा चोपड़ा द्वारा शेयर किये गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
वहीं बात करें देश में बढ़ते टिड्डियों की तो देश में करीब 26 साल बाद टिड्डी दलों के हमले से करीब 90 हजार हेक्टेयर फसलें खराब कर दी हैं। टिड्डियों का झुंड इस साल देश की कृषि के लिए एक गंभीर खतरा है। यह पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा चुका है।

Desk Team