Parineeti की शादी की खबरों के बीच इंडिया पहुंची उनकी कज़िन Priyanka Chopra? बेटी मालती और पति Nick Jonas के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Summary :

हाल ही में बॉलीवुड की किनारे पर दिए अपने स्टेटमेंट को लेकर खूब सुर्खिया बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा आज इंडिया पहोची हैं उनक यह आना उनकी अपकमिंग फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के लिए बताया जा रहा हैं साथ ही वह इस दौरान राघव चड्ढा से भी मिल सकती हैं।

हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से किनारा किये जाने पर बोलती नज़र आई प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टेटमेंट पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। अब इस सब के बीच प्रियंका पति और बेटी मालती के साथ इंडिया लौटी हैं। जिन्हे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया। इस दौरान पीसी का छोटा सा परिवार उनके साथ दिखा जोकि बेहद क्यूट लगा। 
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ इंडिया लौटीं हैं। इस दौरान पीसी को पूरे परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका ने इस दौरान अपनी बेटी मालती को अपनी बाहो में थामा हुआ था जोकि दिखने में बेहद प्यारा लग रहा था। 
बता दे कि ये पहली बार हुआ हैं जब प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया दौरे पर इंडियन पैपराजी को बेटी मालती का चेहरा दिखाया हो और जमकर फोटोज भी क्लिक करवाती दिखी। हालांकि प्रियंका इंडिया क्यों आईं इस पर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि वो सिटाडेल के प्रमोशन के लिए यहां आईं हैं और साथ ही अपनी कज़िन परिणीति के रिश्ते की बात भी करने पीसी इंडिया लौटी हैं। 
साथ ही बहन परिणीति चोपड़ा की कथित शादी की तैयारियों के लिए इंडिया लौटी हैं। हालांकि इसके कन्फर्मेशन के लिए फिलहाल फैंस को इंतजार करना पड़ेगा क्युकी अबतक इन पर किसी का भी कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया हैं। 
एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली मालती के साथ पोज देती नजर आईं। इस दौरान मालती ब्लैक एंड व्हाइट लाइनिंग वाले फ्रॉक में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं और वही उनकी मम्मा प्रियंका हॉट पिंक कलर के ड्रेस में नज़र आई। 
वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट के लिए पिंक कलर का हाई स्लिट को ऑर्डर सेट चूज किया हुआ था। साथ ही पीसी ने अपने हेयर को हाफ ओपन रखा था। वहीं, निक जोनस की बात करे तो इस दौरान निक ब्लू हुडी और ब्लू जींस में काफी कैजुअल लुक में नजर आए। अपने इस लुक को उन्होंने ऑरेंड कैप के साथ कम्पलीट किया था। 
यहां बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री को दिए अपने बयानों के चलते खूब सुर्खियों में है। प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कॉर्नर कर दिया गया था और इसी की वजह से उन्हें बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड का रुख करना पड़ा था। जिसके बाद से इस बयान पर खूब विवाद छिड़ा। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके इस बयान पर उनका सपोर्ट करते भी नज़र आये थे। 

Desk Team