क्या Depression में हैं Mrunal Thakur? रोते हुए फोटो पोस्ट करने पर अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Summary :

एक्ट्रेस को बुरी तरह रोता देख ये माना जाने लगा कि वो डिप्रेशन की शिकार हो गई हैं। इन खबरों के बीच खुद मृणाल ने अब अपनी उस तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है। अब एक्ट्रेस ने अपने दिल का हाल बयां किया है।

टीवी के बाद बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने पिछले कुछ दिनों पहले अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते खूब लाइमलाइट बटोरी थी। एक्ट्रेस हाल ही में रोते हुए नज़र आई थी। उन्होंने खुद अपना रोते हुए एक फोटो शेयर किया था जिसने सबका ध्यान खिंच लिया था। एक्ट्रेस के फैंस उनका ये पोस्ट देखकर टेंशन में आ गए थे और उनसे कए सवाल कर रहे थे। 
हालांकि, मृणाल ठाकुर ने अपनी उस कंडीशन को लेकर चुप्पी बनाए रखी। उन्होंने अपने आँसुओं के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया। लेकिन इस पूरे किस्से के बाद से मृणाल के फैंस चिंता में पड़ गए। एक्ट्रेस को बुरी तरह रोता देख ये माना जाने लगा कि वो डिप्रेशन की शिकार हो गई हैं। इन खबरों के बीच खुद मृणाल ने अब अपनी उस तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है। अब एक्ट्रेस ने अपने दिल का हाल बयां किया है। 
मृणाल ठाकुर ने अब साफ किया है कि उस पोस्ट को शेयर करने के बाद उन्हें बहुत आराम महसूस हुआ। मृणाल ने कहा कि एक इंसान को कमजोर होने का डर नहीं होना चाहिए। मृणाल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कभी-कभी आप अच्छी बातें सुनना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि किसी से पुश मिले और उस पोस्ट को शेयर करने के बाद मुझे बहुत सुकून मिला।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘ज्यादातर लोगों ने कमजोर होना बंद कर दिया है। ऐसे दिन होते हैं जब हम लो, उदास महसूस करते हैं, हम अंडर कॉंफिडेंट महसूस करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि एक बड़ा शब्द (डिप्रेशन) इस्तेमाल किया जाना है। लो महसूस करने और मदद मांगने के बीच एक थिन लाइन होती है। मैं सिर्फ इतना कह रही हूं कि कमजोर होने से डरो मत, बस इसे अपना लो।’
बात अगर मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म ‘सेल्फी’ में देखा गया था। अब वो जल्द ही फिल्म ‘गुमराह’ में नजर आएंगी। ये मूवी 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Desk Team