प्रियंका चोपड़ा ने किया Tanushree Dutta को सपोर्ट,विवाद को लेकर बंटा बॉलीवुड

Summary :

NULL

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में खूब खलबली मची हुई है। वजह है Tanushree Dutta जिन्होंने हिंदी सिनेमा के क्लासिक हीरो कहे जाने वाले अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री ने साफ कहा है कि आज से 10 साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के वक्त नाना पाटेकर ने उनकेे साथ बदसलूकी और गंदी हरकत करी थी।

Tanushree Dutta के इस बयान पर जहां पूरी तरह से हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर नाना पाटेकर ने इन सारे आरोपों का खडंन करते हुए तनुश्री दत्ता को ही झूठा बोल दिया है।

तनुश्री दत्ता -नाना पाटेकर विवाद पर अब आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन सामने

वहीं Tanushree Dutta-नाना पाटेकर विवाद के 3 दिन बाद बॉलीवुड में स्टार्स के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। रिचा चड्ढा, स्वरा भास्कर और फरहान अख्तर ने तनुश्री दत्ता को सपोर्ट किया है। हालांकि अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों ने तनुश्री पर हुए सवाल का गोलमोल जवाब दिया।

इस बीच तनुश्री के समर्थन में जो सबसे बड़ा नाम सामने आया है वह है प्रियंका चोपड़ा का। वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी तनुश्री को सपोर्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर लिखा- Believe women। वहीं ट्विटर पर उन्होंने फरहान अख्तर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- Agreed..the world needs to  ट्विटर पर #IBelieveYouTanushreeDutta ट्रेंड कर रहा है। इस मुहिम के तहत स्वरा भास्कर, मल्लिका दुआ ने ट्वीट किए हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद उम्मीद है कि बी-टाउन के बड़े सेलेब्स भी इस मामले पर रिएक्ट करें।

https://www.instagram.com/p/BoQR5JUgOGN/?utm_source=ig_embed

ट्विंकल खन्ना ट्वीट-

स्वरा भास्कर प्रिंयका की तरह ही स्वरा भास्कर ने भी Tanushree Dutta को सपोर्ट करते हुए तनुश्री का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा ”#IBelieveYouTanushreeDutta।”

अब सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जारिए Tanushree Dutta का सपोर्ट किया है। सोनम ने रिपोर्टर जैनिस सीकेरिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा- ‘मैं तनुश्री दत्ता और जैनिस पर भरोसा कर रही हूं। जैनिस मेरी अच्छी दोस्त हैं। मुझे पता हैं और कुछ भी हो लेकिन वो बढ़ा-चढ़ाकर झूठ नहीं बोलने वाली नहीं हैं। ये सिर्फ हम पर निर्भय करता हैं हम साथ खड़े होते हैं या नहीं’।

Desk Team