ऋषिकेश : तीर्थनगरी ऋषिकेश में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला समाने आया है । जहां अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों को एंबुलेंस ना मिलने पर शव को ठेले पर रखकर ले जाना पड़ा । हैरानी की बात है कि एंबुलेंस ना मिलने पर जब परिजनों ने शव को ले जाने के लिए ऑटो वाले को रोका तो उसने भी उन्हें मना कर दिया। बता दें कि बीते दिन कुम्हार वाड़ा निवासी प्रेमसिंह (50 वर्ष) को सांस की तकलीफ के चलते परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की लेकिन उस समय अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने शव को ले जाने के लिए जब ऑटो रुकवाया तो उसने भी शव को ले जाने से मना कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने शव को ठेले में रखकर घर ले जाना ही मुनासिब समझा।


Download Android App
Download iOS App



