रेवाड़ी मामले में दिखी ‘संवेदनहीनता’, इस्तीफा दे खट्टर सरकार : सुरजेवाला

Summary :

रणदीप सुरजेवाला ने कहा इसके चलते पीड़ित बेटी फिर से वापस अस्पताल में भर्ती करानी पड़ी। बहू बेटियाँ आपको कभी माफ़ नहीं करेंगी।

हरियाणा के रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही उसे पुलिस द्वारा घटनास्थल पर ले जाने को लेकर कांग्रेस ने राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ऐसी ‘संवेदनहीनता’ के लिए इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिये।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘डूब मरो खट्टर सरकार, इस्तीफ़ा देकर हो जाओ बाहर। रेवाड़ी गैंगरैप पीड़ित को अस्पताल से छ्ट्टी मिलते ही पुलिस द्वारा वापस घटनास्थल पर ले जाना आपकी संवेदनहीनता का नवीनतम उदाहरण है।’

सुरजेवाला ने कहा, ‘इसके चलते पीड़ित बेटी फिर से वापस अस्पताल में भर्ती करानी पड़ी। बहू बेटियाँ आपको कभी माफ़ नहीं करेंगी’। खबरों के मुताबिक, पीड़ित लड़की को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिली थी और इसके तुरंत बाद पुलिस निशानदेही के मकसद से उसे घटनास्थल पर ले गयी जिसके बाद लड़की की तबीयत फिर बिगड़ गई।

नवीन जयहिंद के रेवाड़ी गैंगरेप पर दिए गए बयान पर स्वाति मालीवाल का पलटवार

Desk Team