Priyanka Chopra की वायरल पोस्ट पर मचा बवाल, जानें किसके साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं एक्ट्रेस?

Priyanka Chopra Viral Photos

Priyanka Chopra Viral Photos: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस Priyanka Chopra ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि अब लंबे समय के बाद वो एस एस राजामौली के साथ एक भारतीय फिल्म Varanasi से इंडियन सिनेमाजगत में वापसी कर रही हैं, वहीं इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही हैं।

Priyanka Chopra Enjoying Life: फुरसत के पलों में क्या करती हैं प्रियंका?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

लेकिन इसी बीच प्रियंका ने अपने खाली समय में फुरसत के बीताए हुए पलों में से कुछ पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें वो बॉलीवुड फिल्मों का लुत्फ उठाती नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था – “कुछ यहां, कुछ वहां”। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी के अलग-अलग पल दिखाए हैं।

Priyanka Chopra Instagram Post: प्रियंका ने शेयर की किसकी तस्वीर?

Priyanka Chopra Viral Photos
Priyanka Chopra Viral Photos (Source: Social Media)

उनकी एक तस्वीर में टीवी पर Hum Dil De Chuke Sanam का सीन चल रहा है, जिसमें Salman Khan और Aishwarya Rai नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि प्रियंका पुराने बॉलीवुड कंटेंट को एंजॉय कर रही थीं।

Priyanka Chopra’s Free Time: प्रियंका चोपड़ा फ्री टाइम में क्या करती हैं?

Priyanka Chopra Viral Photos
Priyanka Chopra Viral Photos (Source: Social Media)

इसके अलावा उन्होंने और भी कई फिल्मों और गानों का मजा लिया। एक फोटो में Madhuri Dixit की फिल्म का सीन दिखा, तो वहीं एक दूसरी तस्वीर में दिवंगत एक्ट्रेस Sridevi की फिल्म की झलक नजर आई। पोस्ट में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती भी दिखीं, तो वहीं कुछ तस्वीरों में वो स्विमिंग करती नजर आईं। इसी के साथ कुछ तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दीं।

प्रियंका ने एक खास पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बात की। इसमें बताया गया है कि कैसे वो एक नए देश में गईं, वहां का नया सिस्टम सीखा और बिना किसी सहारे के अपनी पहचान बनाई। इस मैसेज के जरिए उन्होंने लोगों को मोटीवेट करते हुए कहा कि कभी भी खुद को कम नहीं आंकना चाहिए।

Read More: Deepika Padukone दूसरी बार एन्जॉय करेंगी अपना मदरहुड, बेटी दुआ के हाथों फैंस को दी खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।