बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने डे्रसिंग सेंस और एक से एक महंगी एक्सेसरीज को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। ये कोई पहली बार नहीं बल्कि हमेशा प्रियंका चोपड़ा बाकी अभिनेत्रियों से हटकर कुछ ऐसा करती हैं कि वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

देसी गर्ल अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए हमेशा महंगे ब्रैंड के कपड़े,शूज और बाकी एक्सेसरीज को पसंद करती हैं। प्रियंका की कुछ-कुछ एक्सेसरीज की रकम तो इतनी ज्यादा महंगी है कि उनकी कीमत सुनकर आप एक बार को हैरान रह जाएंगे।

इतने लाख रुपए के थे झुमके…
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा अपने पति संग अपने जेठ जो जोनस के बर्थडे पार्टी में शिरकत की थी। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। प्रियंका ने इस पार्टी में Ralph & Russo के कलेक्शन से ब्लैक शिमर मिनी ड्रेस पहनी थी।

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका ने मिनिमल मेकअप के साथ डार्क पिंक कलर की लिपस्टिक लगाकर पूरा किया हुआ था। साथ ही उन्होंने अपने बालों को ओपन किया हुआ था।

अपनी इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने हाथ में क्लच कैरी किया था और फुटवियर में उन्होंने सिल्वर स्टोन स्ट्रेपी हील्स पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने कानों में डायमंड स्टडेड थ्री ड्रॉप ईयरिंग्स पहने थे, जिनकी कीमत 12,650 डॉलर है यानि 9 लाख रुपए के सिर्फ झुमके और ड्रेस हैं।

अगर बात प्रियंका के ईयरिंग्स के अलावा किसी महंगी चीज की करी जाए तो उन्होंने सबसे महंगा तो अपने बालों में एक क्लच लगाया हुआ था। प्रियंका ने पार्टी में जो क्लच कैरी किया हुआ था उस जिमी चू के ब्लैक क्लच की कीमत 1,850 डॉलर है यानि 1,32,529 रुपए है। बर्थडे पार्टी में प्रियंका के साथ पति निक भी ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आए।

सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों को प्रियंका का ये लुक पसंद आया, वहीं कुछ लोगों को उनकी यह ड्रेस अजीबो-गरीब लगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द स्काई इस पिंक में दिखाई देने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



