गैंडो ने जंगल घूमने गए पर्यटकों को याद दिलाई उनकी नानी, वीडियो वायरल

Summary :

चिड़ियाघर या जंगल सफारी करने तो आप सभी कभी ना कभी तो जरूर गए होंगे। कई जानवरों को वहां आपने देखा होगा और उनके बारे में जाना होगा।

चिड़ियाघर या जंगल सफारी करने तो आप सभी कभी ना कभी तो जरूर गए होंगे। कई जानवरों को वहां आपने देखा होगा और उनके बारे में जाना होगा। चिड़ियाघर में कभी आपको किसी जानवर ने परेशान किया हो या फिर आपकी गाड़ी के पीछे दौड़ा हो। अगर ऐसा आपके साथ नहीं हुआ है तो फिर यह मामला आपके लिए काफी दिलचस्प होगा। 
सोशल मीडिया पर इन दिनों साउथ अफ्रीका की जंगल सफारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को चौंका कर रख दिया है। साबी सैंड्स इलाके में पर्यटकों का एक समूह जंगल सफारी में  तेंदुओं को देखने गया था। लेकिन उस समूह के पीछे गैंडो की एक फौज ही लग गई।
 

जंगल के जीवजंतुओं की तस्वीरें पर्यटक अपने साथियों के साथ पर्यटक सफारी वाहन में बैठकर कर रहे थे। इसी दौरान जंगल के कुछ सफेद गैंडों ने उन सभी पर्यटकों पर हमला कर दिया। इसमें सबसे सही बात यह रही कि वह सभी लोग वहां से समय पर ही भाग गए थे। 

पर्यटकों की गाड़ी के पीछे गैंड बहुत आक्रामक होकर भाग रहे थे तभी ड्राइवर ने गाड़ी को तेजी से वहां से भगा दिया लेकिन गैंडों ने गाड़ी का पीछा करना नहीं छोड़ा। पर्यटक सफारी वाहन को ड्राइवर ने तेजी से भागाया लेकिन गैंडों नेे फौज ने भी हार नहीं मानी और उनका पीछा किया।
करीब 2 मिनट तक गैंडों ने पर्यटकों की गाड़ी का पीछा किया। कहीं झाड़ियों के पीछे उसके बाद वह छुप गए। इस मामले पर बोशॉफ ने कहा कि मुझे पहले लगा कि वह ऐसे ही थोड़ी दूर पीछा करेंगे लेकिन वह तो रुक ही नहीं रहे थे। 

Desk Team