लंदन : लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आने जा रही हैं। इसके साथ ही मोम से बनने वाली मूर्तियों के चार महाद्वीपों के संग्राहलय में अभिनेत्री शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री ने पिछले साल अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की है और वह मैडम तुसाद की टीम के साथ अपने न्यूयॉर्क सिटी के अपार्टमेंट में काम कर रही हैं।
संग्रहालय ने एक बयान में कहा कि इस साल की शुरुआत में प्रियंका ने जिस न्यूयॉर्क शहर को अपनाया है उसमें उनका मोम का पुतला देखने के बाद प्रशंसक लंदन में इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और एशिया में भी अभिनेत्री के पुतले हैं।


Download Android App
Download iOS App



