निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा के शॉर्ट हनीमून प्लान का हुआ खुलासा

Summary :

जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हुई रॉयल वेडिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 4 दिसंबर, मंगलवार की शाम को दिल्ली के

जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हुई रॉयल वेडिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 4 दिसंबर, मंगलवार की शाम को दिल्ली के होटल ताज के दरबार हॉल में रखा गया था। अब दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के बाद खबर आ रही है कि प्रियंका और निक जल्द ही मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने यार और दोस्तों के लिए खास रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq9zIPDHZ1l/?utm_source=ig_embed

अब खबर है कि प्रियंका और निक शादी के बाद अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते शायद एक दूसरे को ज्यादा समय न दे पाएं। लेकिन वो अपने काम से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका और निक अभी अपनी मुंबई रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे हैं। प्रियंका के कुछ एड कैंपेन लाइनअप किए गए हैं जिसके लिए वो आने वाले हफ्तों में शूट करेंगी। इसके बाद 15 या फिर 16 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जा सकती है।

ऐसा है प्रियंका का शादी के बाद प्लान

वहीं अब शादी और रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक हनीमून पर जाने की भी डिटेल सामने आ गई है। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक क्रिसमस के दौरान एक ब्रेक लेंगी। इस दौरान वह हनीमून पर जाएंगे। प्रियंका 27 दिसंबर के आस-पास भारत से रवाना होगीं और जनवरी के पहले हफ्ते वापिस आ जाएंगी।

 प्रियंका हनीमून से लौटने के बाद फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरु करेंगी। फिल्म की शूटिंग अहमदाबाद में होगी। शूटिंग शेड्यूल खत्म करने के बाद निक- प्रियंका एक लंबे हाॅलीडे पर जाएंगे।

आपको बता दें कि प्रियंका और निक की दिल्ली रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए और उन्होंने शादी की बधाई दी।

कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, प्रिटी जिंटा, सोनाली बेंद्रे सहित अन्य सेलेब्स ने प्रियंका-निक को शादी की बधाई दी।

 

 

Desk Team