यूट्यूब के दुनिया के सुपरस्टार कहे जाने वाले पुनीत सुपरस्टार आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। पुनीत ने बिग बॉस ओटीटी में कदम रखते के साथ ही घर में तहलका मचा दी थी। भले ही पुनीत एक ही दिन के अंदर अपने हरकतों की वजह से घर से बेघर हो गए थे बावजूद इसके पुनीत के घर में आने से शो की टीआरपी काफी ज्यादा हाई हो गयी थी। इसी बीच अब पुनीत सुपरस्टार ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दअरसल पुनीत सुपरस्टार एक नए शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दरअसल वो कोई और शो नहीं बल्कि कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप सीजन 2’ है। बता दे की पुनीत ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। पुनीत ने एक ऐप पर हुई बातचीत में इस बात का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘वैसे मुझे बताने से मना किया गया था, लेकिन मैं यहां पर अनाउंस कर देता हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। दरअसल, मैं अब लॉक अप में आने वाला हूं। लॉक अप की तरफ से मेरे पास कई दिनों से ऑफर आ रहा था। अब मैं बहुत जल्द लॉक अप में जाने वाला हूं। आप लोग मुझे वहां देखने वाले हैं.’

इसके साथ ही पुनीत ने शो की होस्ट बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली कंगना रनौत को लेकर भी बातें कही हैं। जहां कंगना को लेकर पुनीत यह कहते दिखे थे की- ‘सामने कंगना जी बैठी होंगी। जैसे ही मैं शो में एंट्री लूंगा, सबसे पहले मैं यही बोलूंगा कि कंगना जी मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं और आप भी मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करती हो और उसके बाद प्यार हो जाएगा, हमारी शादी हो जाएगी और हमारे जैसे दो गोरे बच्चे होंगे.’

बता दे की पुनीत यूट्यूब पर अपने अजीबो-गरीब और रोस्ट वीडियो के लिए जाने जाते हैं। जहां सोशल मीडिया पर पुनीत के मिलियन में फैन फोल्लोविंग हैं।

इसी के साथ हाल ही में पुनीत को लेकर यह खबर सामने आई थी की उनका 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो गया है। जिसके बाद वो काफी उदास थे। ऐसे में अब वापस से पुनीत की रियलिटी शो में वापसी की खबर सुनकर फैंस काफी ज्यादा खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



