Punjabi Chooda Designs For Lohri: दुल्हनों के लुक में चार चांद लगाता है चूड़ा। इनमें बहुत से डिजाइन्स आते हैं लेकिन आजकल ये डिजाइन काफी फैशन में हैं। अगर आप भी अपने ब्राइडल लुक को और खास बनाना चाहती हैं तो इनमें से कोई स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
Punjabi Chooda Designs For Lohri: ब्राइडल चूड़ा के लेटेस्ट डिजाइंस से करें अपना लुक कंप्लीट
1. Simple Bridal Chooda

अगर आपको ज्यादा तामझाम नहीं पसंद है तो आपके लिए इस तरह के सिंपल चूड़ा परफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे डिजाइंस काफी इजी टू कैरी होते हैं और इसे आप शादी के काफी दिनों बाद तक पहन सकती हैं। ये लाइट वेट होते हैं।
2. Name Bridal Chooda

चूड़ा में आजकल बहुत से लोग अपने होने वाले पति का नाम लिखवाते हैं या फोटो लगवाते हैं। इस तरह के डिजाइंस भी बेहद यूनिक और नए हैं। अपने शादी के जोड़े के साथ आप इस तरह के यूनिक डिजाइंस चूड़ा कैरी कर सकती हैं।
3. Rajasthani Bridal Chooda

अगर आप अपनी शादी में रिसेप्शन के दौरान कोई हैवी लहंगा या खूबसूरत आउटफिट ट्राई करने वाली हैं और अपने आउटफिट की शोभा को बढ़ाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत रजवाड़ी स्टाइल ब्राइडल चूड़ा सेट को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्राइडल चूड़ा सेट आपके आउटफिट को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इन दिनों इस तरह के चूड़ा सेट काफी चलन में है, जो अधिकतर ब्राइडल के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
4. Stone Bridal Chooda

यही नहीं आप अपनी शादी में इस तरह के ब्राइडल चूड़ा सेट को भी शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। इस तरह के कुंदन पोल्की वर्क मरून ब्राइडल चूड़ा सेट इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे साथ ही आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे। ऐसे चूड़ा सेट को आप नजदीकी दूकान से या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
5. Multicolor Bridal Chooda

रंग बिरंगा चूड़ा देखने में बेहद प्यारा लगता है। अगर आपके वेडिंग ड्रेस में मल्टी कलर है तो आप बिना सोचे इस डिजाइन का कलरफूल चूड़ा बनवा सकती है। वही पुरानी लाल और गुलाबी रंग के चूड़े से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। ये चूड़ा देखने में स्टाइलिश लगता है और यूनिक भी।


Download Android App
Download iOS App




