R. Madhavan को हुआ कोरोना, एक्टर ने 3 Idiots वाले ट्विस्ट के साथ दी जानकारी

Summary :

आमिर खान के बाद अब आर. माधवान की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माधवन ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। माधवन ने इस मामले को ‘थ्री इडियट्स’ वाला ट्व‍िस्‍ट भी दिया है और बड़े ही मज़ेदार तरीके से लोगो को इन्फॉर्म किया है। माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- फरहान ने रैंचो को फॉलो किया

बॉलिवुड पर एक बार फिर कोरोना का खतरा तेज़ी से मंडराने लगा है। आए दिन खबरे आने लगी है कि हमारे बॉलीवुड सितारे कोरोना की चपेट में आ रहे है। अभी कुछ दिन पहले पता चला था कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कोविड पॉजिटिव है। जिसके बाद अब उनके एक को- एक्टर भी कोविड का शिकार हो गए। 
आमिर खान के बाद अब आर. माधवान की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माधवन ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। साथ ही बताया कि वह घर पर ही हैं और खुद को सेल्‍फ क्‍वॉरंटीन कर लिया है। माधवन ने इस मामले को ‘थ्री इडियट्स’ वाला ट्व‍िस्‍ट भी दिया है और बड़े ही मज़ेदार तरीके से लोगो को इन्फॉर्म किया है।  
माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ‘फरहान ने रैंचो को फॉलो किया और वायरस हमेशा हमारे पीछे रहा लेकिन इस बार उसने हमें पकड़ लिया। ऑल इज वेल और कोविड जल्दी ठीक हो जाएगा। यह ऐसी जगह है जहां हम राजू को नहीं चाहते। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।’

आपको बता दे, इस बीमारी को गंभीरता से भी लेने की जरूरत है। लेकिन माधवन ने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर को मजेदार तरीके से ट्विटर पर शेयर किया। उन्‍होंने ‘थ्री इडियट्स’ फिल्‍म का रेफरेंस लिया, जिसमें आमिर खान लीड रोल मे थे। जबकि माधवन और शरमन जोशी उनके जिगरी यार बने थे। फिल्‍म में सबका अपना कैरेक्‍टर था और कॉलेज के डीन को ये तीनों ‘वायरस’ बुलाते थे। माधवन ने इन सभी चीजों को जोड़कर मजेदार अंदाज में ट्वीट किया। लोगो को उनका ये अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। सभ उनके उस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे है।  

Desk Team